Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

अल्कोहल-बेस्ड से माउथवॉश करते हैं तो अलर्ट हो जाइए, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

अल्कोहल-बेस्ड से माउथवॉश करते हैं तो अलर्ट हो जाइए, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

आजकल अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। मुंह को जर्म्स फ्री रखने और दांतों, मसूड़ों की सफाई और के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल हो रहा है जो बेहद खतरनाक हो सकता है. एक स्टडी में सामने आया है कि अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश से कैंसर का खतरा है।

स्टडी में बताया गया है कि अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश ओरल माइक्रोबायोम यानी मुंह के बैक्टीरिया पर सीधा असर डाल सकते हैं. जिसकी वजह से पीरियडोंटल डिजीज और कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है. बता दें कि ओरल माइक्रोबायोम पाचन में मददगार होता है और मुंह को हेल्दी रखने का काम करता है।

क्या कहती है स्टडी
जर्नल ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित रिसर्च में ऐसे पुरुषों को शामिल किया गया, जो पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाते हैं। यौन बीमारियों से बचने के लिए वे हर दिन माउथवॉश का यूज करते हैं। बेल्जियम के एंटवर्प में इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन की टीम ने बताया कि अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश के 3 महीने तक नियमित इस्तेमाल से इन पुरुषों के मुंह में बैक्टीरिया फ्यूसो बैक्टीरियम न्यूक्लियेटम और स्ट्रेप्टोकोकस एंजिनोसस की संख्या बढ़ गई।

बैक्टीरिया बढऩे से क्या होता है
मुंह में फ्यूसो बैक्टीरियम न्यूक्लियेटम और स्ट्रेप्टोकोकस एंजिनोसस दोनों बैक्टीरिया की संख्या बढऩे से मसूड़ों की बीमारी बढ़ सकती है. इससे इसोफेजियल और कोलोरेक्टल कैंसर का रिस्क भी बढ़ता है। इतना ही नहीं इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जरूरी एक्टिनो बैक्टीरिया को भी घटते पाया है। मतलब इससे बीपी की समस्या भी बढ़ सकती है. कैंसर और ब्लड प्रेशर दोनों की समस्या जानलेवा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top