Breaking News
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक सम्पन्न
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक सम्पन्न
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि

नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज सीए टॉपर का ट्रेलर हुआ रिलीज, 18 जुलाई को होगा प्रीमियर

नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज सीए टॉपर का ट्रेलर हुआ रिलीज, 18 जुलाई को होगा प्रीमियर

इन दिनों वेब सीरीज का लोगों में काफी क्रेज है। पंचायत और मिर्जापुर जैसी सीरीज के लिए लोगों में दीवानगी को देखते हुए मेकर्स नए-नए कॉन्सेप्ट के साथ दर्शकों के बीच आ रहे हैं, जो फैंस को पसंद भी आ रहा है।

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मिर्जापुर-3 कुछ दिनों पहले ही स्ट्रीम हुई है, जिसमें गुड्डू पंडित से लेकर कालीन भैया फिर से एक बार मार-काट करते हुए दिखाई दिए।

अब इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के क्रिएटर (राइटर) एक ब्रांड न्यू कहानी लेकर आ रहे हैं, जो दर्शकों को थोड़ा गुदगुदाएगी, लेकिन साथ ही एक सीए टॉपर को मजबूरी में क्या-क्या काम करना पड़ता है, उसकी कहानी भी उजागर करेगी। उनकी इस वेब सीरीज का टाइटल त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर है, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है।

चार्टेड अकाउंटिंग में टॉप करने के बाद भी अपने जीवन में किसी तरह से एक कॉमन मैन को संघर्ष करना पड़ता है, उस कहानी को दर्शाता है त्रिभुवन मिश्रा, इस किरदार को सीरीज में मानव कौल ने निभाया है। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है सीए टॉपर से, जो एक महिला को सर्विसेस (प्राइवेट) देता है।

दुनिया के सामने त्रिभुवन काफी भोला है, जो ऑफिस में एकदम आईडियल कर्मचारी है, लेकिन अपनी मजबूरी को देखते हुए वह गलत राह पर निकल जाता है, जहां वो महिलाओं की जरूरतों को पूरा करता है। जब डॉन को ये बात पता चलती है कि उसकी पत्नी का अफेयर किसी सीए टॉपर के साथ है, तो वह उसे मारने के लिए अपने गैंग के साथ निकल जाता है और एक कॉमन मैन की जिंदगी में इसके बाद क्या-क्या तूफान आता है, यही कहानी इस छोटे से ट्रेलर में दिखाई गयी है।

त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर वेब सीरीज में आपको कॉमेडी से लेकर फिर वैसी ही गूंज सुनाई देगी, जिससे आपको मिर्जापुर की यादें ताजा हो जाएंगी। फैंस को सबसे बड़ी ट्रीट पंचायत के प्रहलाद चा के किरदार के साथ मिलने वाली है, जो इस वेब सीरीज में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं।

इसके अलावा मिर्जापुर में जौनपुर के डॉन का किरदार निभा चुके रति शंकर शुक्ला एक बार फिर से इसी तरह के किरदार में दिखाई देंगे। सीए टॉपर त्रिभुवन मिश्रा की कहानी 18 जुलाई को लोगों के सामने आएगी। ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top