Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

युवा पीढ़ी पर है देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी 

युवा पीढ़ी पर है देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री धामी 

मुख्यमंत्री ने रामनगर में किया सर्वोदय-2024 कार्यक्रम का शुभारंभ

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर स्थित पी.एन.जी.पी.जी. कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित सर्वोदय-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसा संगठन है जो संस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के लिये समर्पित है। देश का भविष्य़ युवा पीढी के हाथ में है। उन्होने कहा कि युवा पीढ़ी पर देश को नई ऊचाई और विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की जिम्मेदारी है, उन्होने छात्र राजनीति को नये भारत के निर्माण मे योगदान देने वाला बताया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने, रामनगर में मीडिया सेंटर बनाने, पेयजल के 40 नलकूपों को उर्जायुक्त किये जाने, पालिका इलाकों में नई सीवर लाइन, बालिका संकाय में कक्षा कक्ष निर्माण और महा विद्यालय के खेल मैदान को बेहतर बनाने की घोषणा की। रामनगर में समाज सेवा तथा सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने वाले 5 समाज सेवियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन में उन्हे छात्रों की ऊर्जा देखकर अपने विद्यार्थी जीवन का स्मरण हो रहा है। आज पूरी दुनिया भारत को आशा भरी निगाह से देख रही है। इसके पीछे मुख्य योगदान हमारी युवा शक्ति का है। जब इतनी बड़ी शक्ति देश निर्माण में अपना योगदान दे रही तो वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व के देशों का भी मार्गदर्शन करेंगा। हमें छात्र राजनीति भविष्य में कैसी होनी चाहिए इस पर चिंतन करना होगा, क्योंकि आने वाले भविष्य में युवा छात्र ही देश का नेतृत्व करेंगे।

केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ मार्ग में बीते दिनों प्राकृतिक आपदा से जन जीवन प्रभावित हुआ है। वहा फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। राहत और बचाव के कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन एनडीआरएफ सेना और अन्य सुरक्षा टीम बचाव कार्य कर रही है। धाम में फंसे लोगों को हैली सेवा के माध्यम से सुरक्षित स्थानों में भेजा जा रहा है।

उत्तराखंड सतत विकास सूचकांक की सूची में भारत में प्रथम स्थान पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में लगातार बेहतर विकास कार्य हो रहे हैं। समाज के अन्तिम पक्ति में खडे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होने कहा कि नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा सतत विकास सूचकांक की रिपोर्ट जारी की गई है पूरे देश में उत्तराखंड सतत विकास सूचकांक की सूची में प्रथम स्थान पर है। यह राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास में की जा रही पहल को भी दर्शाता है।

3 साल में 16 हजार युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन साल में बिना किसी भेदभाव, बिना किसी पेपर लीक, बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के 16 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दिये जाने का कार्य किया है। राज्य सरकार व शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाये जाने के लिये हमेशा प्रयत्नशील रही है तथा हर क्षेत्र में हर वर्ग के लोगो के विकास के लिये प्रतिबद्ध है। आज हमारी सरकार ने नकल माफियाओं के विरुद्ध सख्त नकल विरोधी कानून का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश प्रगति के नये आयाम प्राप्त कर रहा है। देश विश्व में प्ररेणा का स्रोत बन रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गर्दशन से उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन और उसकी महत्ता के प्रति पूर्ण मनोयोग से कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राधानमंत्री ने सभी देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम थीम पर अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार रूप देने के लिए उत्तराखण्ड में हरेला लोकपर्व के अवसर पर एक माह तक वृक्षारोपण किया जाएगा। राज्य में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में बेहत्तर कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष पीयूष जोशी, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शिव चरण द्विवेदी, सहित कई पदाधिकारी छात्र छात्राये मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top