Breaking News
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक’ का पहला गाना ‘दिल झूम’ जारी, नोरा फतेही संग जमी जोड़ी

विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक’ का पहला गाना ‘दिल झूम’ जारी, नोरा फतेही संग जमी जोड़ी

विद्युत जामवाल को आखिरी बार अनुपम खेर के साथ फिल्म आईबी 71 में देखा गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।विद्युत पिछले कुछ समय से अपनी आगामी स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म क्रैक को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी नोरा फतेही के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।अब निर्माताओं ने क्रैक का पहला गाना दिल झूम जारी कर दिया है, जिसमें विद्युत और नोरा एक-दूसरे संग इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं।।

दिल झूम को विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है तो वहीं इस गाने के बोल गुरप्रीत सैनी ने लिखे हैं। क्रैक के निर्देशन की कमान आदित्य दत्त ने संभाली है। फिल्म का निर्माण विद्युत ने अपने होम प्रोडक्शन एक्शन हीरो फिल्म्स के तहत किया है। इसमें अर्जुन रामपाल और एमी जैक्सन भी अहम भूमिकाओं में हैं।विद्युत और नोरा की यह फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। विद्युत ने कहा कि यह ट्रैक, जो पाकिस्तानी सिंगर अली जफर के ट्रैक झूम का एक प्रस्तुतिकरण है, लगातार उनकी रोमांटिक प्लेलिस्ट में रहा है।

इस बारे में बात करते हुए कि उन्होंने झूम को अपनी फिल्म का हिस्सा क्यों चुना, विद्युत ने साझा किया- झूम मेरी रोमांटिक प्लेलिस्ट में लगातार बना हुआ है। उन्होंने आगे कहा, बीट एकदम सही लगता है, इसमें प्योर इमोशन है। यह गाना हमारे लिए आवश्यक सभी सही भावनाओं को समेटे हुए है, जो इसे क्रैक के लिए एकदम सही साउंडट्रैक बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top