Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 21 अगस्त से शुरु होगा मानसून सत्र

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 21 अगस्त से शुरु होगा मानसून सत्र

दर्शक दीर्घा के लिए सीमित मात्रा में जारी होंगे पास

बिना वाहन प्रवेश पत्र के विधानसभा परिसर में वाहन नहीं ले जा सकेंगे

देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण- भराड़ीसैंण में 21 अगस्त से शुरू हो रहे पंचम विधानसभा के मानसून सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शासन,प्रशासन एवं विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ विधान भवन में बैठक की।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए।

शनिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के कर्मी भी बिना वाहन प्रवेश पत्र के विधानसभा परिसर में वाहन नहीं ले जा सकेंगे।

विधायकों की संस्तुति पर एक व मंत्रियों की संस्तुति पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र सदन के कार्यवाही देखने हेतु दर्शक दीर्घा के लिए जारी किए जाएंगे।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की पूर्व की भांति सत्र के दौरान किसी भी अधिकारी, मंत्री और विधायकों को संपर्क अधिकारी (LO) नही दिए जायेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य तौर पर बिजली पानी और विधानसभा परिसर में स्वच्छता रखने के सख्त निर्देश दिए।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया कि सत्र के कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग एवं वेबकास्टिंग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और आ०ईटी०डी०ए द्वारा की जाएगी। सत्र के दौरान अग्निशमन दल के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं| चिकित्सा विभाग आवश्यक चिकित्सा दल, दवाइयां एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा| निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल एवं सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूडी, गृह सचिव शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार , सचिव सचिवालय प्रशासन हरीश चन्द्र सेमवाल सचिव राज्यसम्पत्ती विनोद कुमार सुमन आटी सचिव राजीव स्वरुप ,अपर सचिव आई०टी० आशीष श्रीवास्तव, डी०एम० चमोली हिमान्शु , एडीजी कानून व्यवस्था एपी०अन्शुमान ,प्रमुख अभिन्यता पीडब्ल्यूडी, निदेशक स्वास्थ्य, आयुक्त गढवाल, विधानसभा प्रभारी सचिव हेम पन्त जी आदि प्रमुख अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top