Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

आम आदमी पार्टी को लगा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी को लगा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। उधर, पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी रोहित मैहरोलिया ने कहा, भाजपा के दबाव में आकर कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है। ये वे लोग है, जिनकी पार्टी की कार्यप्रणाली में कोई आस्था नहीं है। रविवार को जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया है। जोत सिंह बिष्ट ने दावा किया कि उनके साथ प्रदेशभर से 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया। उनका कहना है कि सितंबर 2023 में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के लिए मेहनत से काम करने वाले पदाधिकारियों की उपेक्षा को लेकर अपने पद से त्यागपत्र दिया था।

इसके बाद पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी, लेकिन अब तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया, जो लोग पार्टी के रात-दिन मेहनत कर रहे हैं, उन पर पार्टी हाईकमान को भरोसा नहीं है। पार्टी की पहाड़ विरोधी मानसिकता के चलते पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी रोहित मैहरोलिया ने कहा, वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी एक विशाल ट्रेन का स्वरूप ले चुकी है, जो अपने गंतव्य की ओर तेज गति से बढ़ रही है। रास्ते में पड़ रहे छोटे-बड़े स्टेशन पर यदि चार यात्री उतर रहे हैं, तो 500 यात्री ट्रेन में चढ़ रहे हैं। पिछले कुछ समय से पार्टी में अपने हित साधने को लेकर कुछ लोग अपनी मनमानी करने का दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। पार्टी के संज्ञान में आया कि पार्टी से इस्तीफा देने वाले लोग दूसरे राजनीतिक दलों के संपर्क में थे। जो लोग 200 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ने की बात कह रहे हैं, उनके साथ सात लोग भी नहीं थे।

संगठन का समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के साथ है। भाजपा सरकार के दबाव में चंद लोग पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।पार्टी का शीर्ष नेतृत्व शीघ्र ही उत्तराखंड में संगठन निर्माण कर आगामी सभी चुनाव में अपनी भागीदारी के लिए काम कर रहा है। आम आदमी पार्टी में कई लोग शामिल देहरादून के वार्ड रीठा मंडी में क्षेत्र में कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी की सोनी व खुर्शीद अहमद के सहयोग से डीके पाल के नेतृत्व में दीपक कुशल, नवीन बाल्मीकि, शराफत भाई, सईद, इरफान, जाकिर, नरेश सारथी, विमला देवी, कासिम भाई, आरिफ मोहमद, कैलाश चंद्र, नमिता, सायरा बानो, कामरान अली, राशिद खान, इकबाल, नरेश यादव, राव मुकीम, हाजी अब्दुल करीम, राजकुमार बाल्मीकि, सायरा सईद, आलोक कुमार, नवीन कुमार, राजेंद्र सिंह, आसमा, नईमा, अशरफ, आर्यन, सतीश धीमान, सरोज देवी आदि ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top