Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

किचन के सिंक में जमने लगा है पानी, तो तुरंत करें ये काम- नहीं होगी कोई परेशानी

किचन के सिंक में जमने लगा है पानी, तो तुरंत करें ये काम- नहीं होगी कोई परेशानी

किचन में काम करते वक्त हमें कुछ ना कुछ चीज ऐसी दिख जाती है, जिससे हम हमेशा परेशान रहते हैं. ऐसे में किचन के सिंक में पानी जमा होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं. ऐसा अक्सर इसीलिए होता है, क्योंकि कुछ ऐसे बड़े कण नाली में जाकर जम जाते हैं या फिर फस जाते हैं, जिसकी वजह से पानी बाहर नहीं निकल पाता है।

इससे पूरे किचन में बदबू फैलने लगती है साथ ही पानी का भराव हो जाता है. अगर इससे बचने के लिए आप भी कोई उपाय खोज रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप सिंक में जमा होने वाले पानी से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

ऐसे करें सिंक की सफाई
सिंक में पानी जमा होने पर सबसे पहले आप सिंक में गर्म उगलता हुआ पानी डाल दें, फिर इसमें थोड़ा सा डिश शॉप डालकर कुछ देर के लिए ऐसा ही छोड़ दें, फिर गर्म पानी से दोबारा पूरे सिंक को अच्छी तरह धो ले. अगर इससे भी पानी बाहर नहीं निकलता है, तो आप बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल
इसके लिए आपको सिंक में आधा कप बेकिंग सोडा डालना होगा, इसके बाद आधा कप सिरका डालें. जब यह मिश्रण फोम करने लगे, तो कुछ देर के लिए इसे ऐसा ही छोड़ दें. थोड़ी देर बाद आप गर्म उबलता हुआ पानी सिंक में डाल दें. इससे आपका पूरा सिंक साफ हो जाएगा और पानी आसानी से निकलने लगेगा।

नमक का करें इस्तेमाल
इसके अलावा आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह एक नेचुरल क्लीनर है, जिसे आप सिंक में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, फिर गर्म पानी से पूरे सिंक को धो दें. आप प्लंबिंग रॉड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसे नाली में धीरे-धीरे घुमाएं और फिर दबाए ऐसा करने से नाली में जमी गंदगी साफ होगी।

इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप सिंक में भरे हुए पानी से और बदबू से बचना चाहते हैं, तो रोजाना नियमित रूप से अपने सिंक को साफ करें और सिंक में बड़ा कचरा डालने से बचे. लाख कोशिश करने के बाद भी अगर सिंक का पानी बाहर नहीं हो रहा है, तो आप पेशेवर प्लंबर को बुला सकते हैं और पूरे सिंक को साफ कर सकते हैं, हो सकता है की नली में कोई परेशानी हो, तो ऐसे में पेशेवर प्लंबर आपकी मदद करेगा. इन सभी टिप्स की मदद से आप आसानी से किचन के सिंक को साफ कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top