Breaking News
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट

उत्तराखंड के गायक सौरव मैठाणी को सर्वेश्रेष्ठ गायक के खिताब से किया गया सम्मानित

उत्तराखंड के गायक सौरव मैठाणी को सर्वेश्रेष्ठ गायक के खिताब से किया गया सम्मानित

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अवाॅर्ड से नियो फरस्वाण को किया गया सम्मानित 

देहरादून। उत्तराखंड के गायक सौरव मैठाणी को सर्वेश्रेष्ठ गायक के खिताब से सम्मानित किया गया है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में 31 अगस्त को यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड के 12वें एडिशन का आयोजन किया गया। इसमें पांच हजार से अधिक दर्शकों ने प्रतिभाग किया। बता दें कि यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड उत्तराखंड संगीत, फिल्म जगत में लोक कलाकारों के सम्मान के लिए भव्य आयोजन करता आ रहा है। इसी कड़ी में वर्ष 2024 में सर्वश्रेष्ठ गायक का अवार्ड लोकगायक सौरव मैठाणी के (पहाड़ों को रेबासी) गीत को प्रदान किया गया।

तो वहीं सुरीले गीत’ के लिए नियो फरस्वाण को यंग उत्तराखंड सिने अवाॅर्ड 2024 के तहत सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। नियो फरस्वाण चमोली जिले के नारायणबगड़ के दूरस्थ गांव जुनेर के निवासी हैं और अभी परिवार के साथ देहरादून में रह रहे हैं। बीते शनिवार को यंग उत्तराखंड सिने अवाॅर्ड के 12वें संस्करण का नेहरू ऑडिटोरियम दिल्ली में आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्ष 2023 में उत्तराखंड क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

नियो को अवाॅर्ड मिलने पर पिंडर घाटी व उनके पैतृक गांव जुनेर में खुशी का माहौल है। उन्होंने सुरीला गीत के लिरिक्स कलाकार प्रदीप फरस्वाण व पूरी टीम का आभार जताया। नियो ने प्रारंभिक शिक्षा जुनेर गांव के स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद देहरादून से आगे की पढ़ाई पूरी की। वह उत्तराखंड की लोक धुन, लोक गीतों और संस्कृति पर शोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top