Breaking News
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

एक अनार सौ बीमार… क्या वाकई कई बीमारियों को ठीक कर सकता है अनार?

एक अनार सौ बीमार… क्या वाकई कई बीमारियों को ठीक कर सकता है अनार?

एक अनार सौ बीमार वाली कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि सचमुच में अनार कितना फायदेमंद है. फलों का राजा भले ही आम को माना जाता है लेकिन अनार रामबाण है। अनार में एक नहीं, कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं. इसके दानों से लेकर रस और छिलके तक जबरदस्त लाभकारी हैं. इसे खाने से कई तरह की बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं।

अक्सर आपने देखा भी होगा कि बीमारी में या इससे ठीक होने के बाद ज्यादातर लोगों को अनार खिलाया जाता है. आइए जानते हैं इसके क्या-क्या फायदे हैं और यह किस-किस बीमारियों को ठीक कर सकता है…

अनार की ताकत क्या है
अनार में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में हिमोग्लोबिन को बढ़ाता है. बीमारी में आयरन कम हो जाता है, इसलिए डॉक्टर अनार खिलाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा अनार के दानों में कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, टेनिन, विटामिन्स कूट-कूटकर भरे होते हैं. आयुर्वेद में तो अनार के दाने, पत्ते, जड़, फूल, बीज के छिलके भी गुणकारी माने गए हैं।

अनार इन बीमारियों में फायदेमंद

चेहरे की रौनक बढ़ाए
अनार के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाएं. इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर मुंह पर लगाएं. थोड़ी देर बाद मुंह धोएं. हफ्ते में तीन बार ऐसा करने से चेहरे की रौनक लौट आती है और डलनेस खत्म होती है।

पेट दर्द से छुटकारा
अनार के आधे कप रस में काली मिर्च और नमक डालकर पीने से पेट दर्द से छुटकारा मिल सकता है. 10-15 ग्राम अनार के सूखे छिलके पीसकर उसमें दो लौंग पाउडर मिलाकर पानी में उबालें. जब आधा पानी रह जाए तो तीन खुराक दिन में पिएं. इससे दस्त से आराम मिल सकता है।

खांसी ठीक करे
10 ग्राम अनार के छिलके में 2 ग्राम नमक को मिलाकर पीसकर शहद के साथ चाटने से खांसी चुटकी में दूर हो सकती है. नाक में अनार का जूस डालने से खून आना बंद हो सकता है. 8 ग्राम अनार के छिलके का चूर्ण पानी के साथ पीने से खूनी बवासीर से आराम मिल सकता है।

घबराहट कम करे
60-70 ग्राम अनारदाना, 20 दाने काली मिर्च, आधा चम्मच भुना जीरा, एक चुटकी भुनी हींग, दो चुटकी सेंधा नमक को पीसकर पाउडर बना लें. इसे आधा चम्मच खाने से घबराहट और जी मिचलाने की समस्या खत्म हो सकती है।

पायरिया में फायदेमंद
दांतों से खून निकल रहा है यानी पायरिया है तो अनार के सूखे फूल बारीक पीसकर मंजन की तरह दिन में 2-3 बार करें. इससे दांतों से खून आना बंद हो जाएगा और दांतों को मजबूती भी मिल सकती है।

भूख बढ़ाए, खाना पचाए
अगर किसी को कम भूख लगती है या पाचन से जुड़ी कोई समस्या है तो अनार के दाने फायदेमंद हो सकते हैं. सेंधा नमक, काली मिर्च, जीरा, हींग को पीसकर पाउडर बनाएं और उसका सेवन करते रहें. पाचन ठीक करने के लिए तीन चम्मच अनार के रस में एक चम्मच जीरा और गुड़ मिलाकर खाने के बाद लें. इससे काफी राहत मिलेगी।

पेट में कीड़ों की समस्या खत्म करे
अगर पेट में कीड़े हैं तो अनार के छिलके इन्हें खत्म कर सकते हैं. अनार के सूखे छिलकों के पाउडर को एक चम्मच में लेकर दिन में तीन बार पानी के साथ लें. पेट के कीड़े खत्म हो सकते हैं. यह पाउडर पीडियड्स की समस्या में ज्यादा ब्लीडिंग में भी लाभकारी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top