Breaking News
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

हिंदी कहानी लेखन में प्रिया प्रथम, रोजी द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं

हिंदी कहानी लेखन में प्रिया प्रथम, रोजी द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कहानी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रिया पंवार प्रथम, रोजी द्वितीय एवं आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर डॉ गीता रावत ने कहा कि हिंदी भाषा भारत के अलग-अलग राज्यों के धर्मों, जातियों, संस्कृति, वेशभूषा व खान-पान वाले लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। देश को एक रखती है। इतना ही नहीं हिंदी विदेशों में बसे भारतीयों को आपस में जोड़ने का काम भी करती है। हिंदी अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के दिलों की दूरियों को मिटाती है।

कार्यक्रम की समन्वयक हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना थपलियाल रहीं। प्रतियोगिता में तीनों विजेताओ को मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर आशीष कुलश्रेष्ठ, प्रोफेसर पूजा जैन और प्रोफेसर प्रीति तिवारी शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ प्रिया पांडे, डॉ अनुजा रोहिल्ला, डॉ गरिमा सिंह, डॉ गरिमा डिमरी, और अंजली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top