Breaking News
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
UKSSSC परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ
सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ

स्वच्छता अभियान नहीं, जीवन का अनिवार्य हिस्सा है- ऋतु खण्डूडी

स्वच्छता अभियान नहीं, जीवन का अनिवार्य हिस्सा है- ऋतु खण्डूडी

देहरादून। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में नगर निगम देहरादून व विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छभारत अभियान के तहत स्वछता पखवाड़ा में श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई, जिसमें सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में स्वच्छता को प्राथमिकता देंगे।

श्रीमती खण्डूडी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा, “स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। यह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह एक सभ्य समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उन्होंने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे विधानसभा के प्रत्येक हिस्से को स्वच्छ रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें और इस दिशा में एक मिसाल पेश करें।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के माध्यम से माननीय अध्यक्ष ने यह स्पष्ट किया कि स्वच्छता का संदेश केवल एक दिन का नहीं, बल्कि इसे निरंतर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी को मिलकर एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण के निर्माण की दिशा में काम करना चाहिए।

कार्यक्रम में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त शांति प्रसाद जोशी, हेम पंत सचिव विधानसभा, निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीमती पुष्पा राठौड़, महिपाल, रमेश काला, शांतनु जोशी, मुकेश रावत, सुमित रावत, लक्ष्मी काला, प्रभारी सचिव हेम पंत, हरीश चौहान, अजय अग्रवाल ,दीपचंद ,लक्ष्मीकांत उनियाल ,मनोज जसपुरिया ,मनोज राजेश थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top