Breaking News
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘सीटीआरएल’ का ट्रेलर रिलीज, इंटरनेट की चालबाज दुनिया में जूझती नजर आईं अभिनेत्री

अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘सीटीआरएल’ का ट्रेलर रिलीज, इंटरनेट की चालबाज दुनिया में जूझती नजर आईं अभिनेत्री

डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘सीटीआरएल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है और भविष्य में सेंध लगाने की कोशिश करता है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही ट्रेलर में अनन्या पांडे की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। अनन्या के साथ फिल्म में लीड रोल निभाने वाले विहान समत और देविका वस्ता शामिल हैं। फिल्म 4 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प नजर आ रही है। ट्रेलर में इसकी झलकियां भी दिखाई गई हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनन्या पांडे अपनी जिंदगी काफी खुशहाल तरीके से जी रही होती हैं। इसी दौरान अनन्या का किरदार एक सोशल मीडिया एप पर जाता है और खुशी के पल शेयर करता है। लेकिन इसी बीच अनन्या को प्यार में धोखा मिलता है, जिससे अनन्या बुरी तरह टूट जाती हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चल रहा एप अनन्या को बॉयफ्रेंड से दूरी बनाने की सलाह देता है और यहीं से कहानी दिलचस्प मोड़ ले लेती है। ट्रेलर में अनन्या पांडे दमदार एक्टिंग करती नजर आ रही हैं।

ये फिल्म एआई और उसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डालती है। साथ ही वर्तमान में चल रहे एआई के डेवलपमेंट और उसके प्रयोगों को लेकर भी भविष्य में झांकने का प्रयास करती है। हालांकि अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज के बाद कितने लोगों को प्रभावित कर पाती है। अनन्या की इससे पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म खो गए हम कहां को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर 4 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। कुछ लोगों ने इस फिल्म की तुलना ब्रिटिश डायस्टोपियन साइंस-फिक्शन सीरीज ब्लैक मिरर से भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top