Breaking News
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

बी हैप्पी से अभिषेक बच्चन की पहली झलक जारी, सिंगल फादर बनकर बेटी की हर ख्वाहिश पूरी करेंगे अभिनेता

बी हैप्पी से अभिषेक बच्चन की पहली झलक जारी, सिंगल फादर बनकर बेटी की हर ख्वाहिश पूरी करेंगे अभिनेता

काफी समय से खबर आ रही थी कि अभिषेक बच्चन और रेमो डिसूजा बी हैप्पी नाम की एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। चर्चा थी कि फिल्म में अभिषेक एक बेटी के पिता का किरदार निभाने वाले हैं।फिल्म से जुड़ीं कई जानकारियां सामने आई थीं, लेकिन न तो निर्माता-निर्देशक और ना ही अभिषेक ने इसकी पुष्टि की थी।अब आखिरकार फिल्म का ऐलान हो गया है और इससे अभिषेक की पहली झलक भी सामने आ गई है।

बता दें कि अभिषेक की यह फिल्म सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म में अभिषेक के साथ बाल कलाकार इनायत वर्मा नजर आएंगी, जो फिल्म के पहले पोस्टर में अभिषेक के साथ दिख रही हैं।फिल्म में अभिषेक अकेले अपने बेटी की परवरिश करते दिखेंगे, क्योंकि वह इसमें सिंगल फादर की भूमिका निभा रहे हैं।यह एक अकेले पिता और उसकी समझदार बेटी की अनूठी और दिल को छू लेने वाली यात्रा पर आधारित है।

यह एक डांस ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें अभिषेक के किरदार का नाम शिव रस्तोगी होगा। वह इसमें एक ऐसे पिता बने हैं, जो अपनी बेटी की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है।फिल्म की कहानी दर्शकों को खुश करने के साथ-साथ उन्हें भावुक कर देगी। एक अकेला पिता अपनी बेटी के सपने पूरे करने के लिए क्या कुछ करता है, फिल्म में उनकी इसी यात्रा को दिखाया जाएगा।

इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अभिनेत्री नोरा फतेही भी एक अहम भूमिका निभाने वाली हैं, वहीं जॉनी लीवर और हरलीन सेठी भी इसमें महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे।फिल्म के निर्देशन की कमान रेमो ने संभाली है और इसके प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है।बताया जा रहा है कि रेमो जल्द ही बाप-बेटी की एक खूबसूरत कहानी दर्शकों के बीच पेश करने वाले हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

इनायत और अभिषेक दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 2020 में आई फिल्म लूडो में साथ दिखे थे। अब 4 साल बाद अभिषेक और इनायत फिर साथ आ रहे हैं।फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों की उत्सकुता बढ़ा दी है। दोनों एक डांस प्रस्तुति के लिए तैयार दिख रहे हैं।बता दें कि यह वही फिल्म है, जिसका नाम रेमो ने पहले डांसिंग डैड रखा था और सलमान खान फिल्म में काम करने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top