Breaking News
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी जिले के नैनबाग में विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी जिले के नैनबाग में विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया शुभारंभ

टिहरी/ नैनीबाग। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जनपद टिहरी और उत्तरकाशी के भ्रमण के दौरान आज टिहरी जिले के नैनबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। रिबन काटकर शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में कृषि मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत भी किया।

शुभारंभ से पहले मंत्री जोशी ने नैनबाग के संस्थापक स्व. सरदार सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में बांज का पौधा रोपा। उन्होंने कृषि यंत्रों व स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एनआरएलएम के तहत ₹1.50 लाख के डमी चेक वितरित किए।

अपने संबोधन में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान की शुरुआत उत्तराखंड में 29 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दौरान गुनियाल गांव से की गई थी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 29 मई से 12 जून तक देशभर में 2000 से अधिक वैज्ञानिक दल 700 जिलों में डेढ़ करोड़ किसानों से सीधे संवाद करेंगे। उत्तराखंड में हर जिले में प्रतिदिन 3 टीमें काम करेंगी, जो रोज़ाना लगभग 600 किसानों से संपर्क करेंगी।

मंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं से निकलकर सीधे खेतों तक जाकर किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देंगे। इससे फसल उत्पादन और उत्पादकता में बड़ा बदलाव आएगा। कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र का भ्रमण करें, किसानों के साथ समन्वय बनाएं और उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार योजनाएं लागू कर रही है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, अपर कृषि निदेशक परमाराम, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, सीडीओ टिहरी करुणा अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार, मंडल महामंत्री सुनील सेमवाल, मुन्ना पंवार, राजेश सजवाण, समीर पंवार, जयप्रकाश सहित स्थानीय लोग एवं भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top