adminaanchhari – Aanchari Times https://aanchharitimes.com News Portal Mon, 10 Aug 2026 09:23:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 https://aanchharitimes.com/wp-content/uploads/2026/01/Aanchhari-Times-150x129.png adminaanchhari – Aanchari Times https://aanchharitimes.com 32 32 जिला योजना 2026 के विरोध में उतरे माननीय विधायक, दी आंदोलन की चेतावनी https://aanchharitimes.com/honorable-mla-opposes-district-plan-2026-warns-of-agitation/ https://aanchharitimes.com/honorable-mla-opposes-district-plan-2026-warns-of-agitation/#respond Mon, 10 Aug 2026 09:23:29 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=28948

देहरादून- माननीय विधायक जी ने जिला योजना 2026 के प्रस्तावों पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। विधायक का आरोप है कि इस योजना में जनहित और क्षेत्रीय आवश्यकताओं की अनदेखी की गई है।

पत्रकारों एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी ने कहा कि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को इस योजना में संशोधन करने के लिए कुछ दिनों का समय दिया जा रहा है। यदि तय समय सीमा के भीतर जनभावनाओं के अनुरूप जिला योजना 2026 में संशोधन नहीं किया गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।

विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में वे कार्यकर्ताओं और जनता के साथ: जिलाधिकारी (DM) कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन करेंगे। माननीय प्रभारी मंत्री के आवास का घेराव कर बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के अधिकारों और क्षेत्र के विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

]]>
https://aanchharitimes.com/honorable-mla-opposes-district-plan-2026-warns-of-agitation/feed/ 0
हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी https://aanchharitimes.com/deoc-on-24x7-alert-mode-to-combat-heatwave-comprehensive-guidelines-issued-to-medical-and-line-departments/ https://aanchharitimes.com/deoc-on-24x7-alert-mode-to-combat-heatwave-comprehensive-guidelines-issued-to-medical-and-line-departments/#respond Wed, 20 May 2026 10:09:59 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=27036

हीट वेव अलर्ट : नागरिकों की सुरक्षा हेतु प्रशासन सक्रिय

मौसम विभाग का अलर्ट: दून और मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के आसार; तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना

डीएम की आमजन से अपील: भीषण गर्मी और लू में बरतें जरूरी सावधानियां, दोपहर की तेज धूप से बचें

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं संभावित लू (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने तथा मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून नगर सहित आसपास के मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी रहने तथा जौलीग्रांट एवं डोईवाला क्षेत्रों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। इसके दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, नगर निकाय, शिक्षा, श्रम एवं आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं राहत उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को 24×7 सक्रिय रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों, ORS, IV Fluids एवं चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों पर पेयजल, छायादार स्थल एवं वाटर टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अस्थायी शेड एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था विकसित की जाएगी।

विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा पेयजल व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। जल संस्थान एवं पेयजल विभाग को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा जल संकट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

निर्माण स्थलों, औद्योगिक इकाइयों एवं बाहरी कार्यस्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य अवधि को प्रातः एवं सायंकालीन समय तक सीमित रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। श्रमिकों हेतु छाया, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग को मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप विद्यालय संचालन समय में आवश्यक परिवर्तन अथवा अवकाश के संबंध में निर्णय लेने हेतु निर्देशित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बच्चों के लिए पर्याप्त पेयजल एवं प्राथमिक उपचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों के माध्यम से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों एवं गंभीर रोगियों की नियमित निगरानी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त जनसामान्य को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने हेतु सोशल मीडिया, एफएम रेडियो, स्थानीय समाचार पत्र, मोबाइल मैसेज एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से नियमित एडवाइजरी जारी की जाएगी।

पशुपालन विभाग को पशुओं हेतु पेयजल एवं छायादार स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को सफाई कर्मियों, होमगार्ड, पुलिसकर्मियों एवं फील्ड स्टाफ के लिए सुरक्षा उपाय एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पूर्ण तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

]]>
https://aanchharitimes.com/deoc-on-24x7-alert-mode-to-combat-heatwave-comprehensive-guidelines-issued-to-medical-and-line-departments/feed/ 0
देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत https://aanchharitimes.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8/ https://aanchharitimes.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8/#respond Wed, 20 May 2026 07:52:44 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=27029

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

देहरादून। हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में बीरावती नाम की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग एसी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल परिसर में फैल गया, जिससे आईसीयू और अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को बाहर निकालने के लिए तत्काल राहत अभियान चलाना पड़ा। उस समय आईसीयू में छह मरीज भर्ती थे। अस्पताल स्टाफ, पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमों ने मिलकर सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया।

धुएं और आग की चपेट में आने से अस्पताल के कुछ कर्मचारी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की सूचना पर एसएसपी प्रमोद डोबाल भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। पुलिस और प्रशासन की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

]]>
https://aanchharitimes.com/%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8/feed/ 0
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि https://aanchharitimes.com/chief-minister-dhami-paid-tribute-to-former-cm-bhuvan-chandra-khanduri/ https://aanchharitimes.com/chief-minister-dhami-paid-tribute-to-former-cm-bhuvan-chandra-khanduri/#respond Wed, 20 May 2026 06:43:45 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=27024

सादगी और अनुशासन के प्रतीक थे बीसी खंडूरी- मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेजर जनरल खंडूरी ने सेना में रहते हुए माँ भारती की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन में प्रवेश कर राष्ट्रहित और जनसेवा को अपना उद्देश्य बनाया। भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से उन्होंने प्रदेश और देश की राजनीति में ईमानदारी, अनुशासन और सादगी की मिसाल पेश की।

उन्होंने कहा कि खंडूरी जी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनकल्याण के प्रति समर्पण और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को भाजपा परिवार और उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में उनकी निर्भीक कार्यशैली, प्रखर नेतृत्व क्षमता और पारदर्शी छवि को सदैव याद किया जाएगा।

]]>
https://aanchharitimes.com/chief-minister-dhami-paid-tribute-to-former-cm-bhuvan-chandra-khanduri/feed/ 0
महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता खंडूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया https://aanchharitimes.com/maharaj-expressed-grief-over-the-demise-of-former-chief-minister-and-senior-bjp-leader-khanduri/ https://aanchharitimes.com/maharaj-expressed-grief-over-the-demise-of-former-chief-minister-and-senior-bjp-leader-khanduri/#respond Tue, 19 May 2026 10:21:06 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=27021

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

महाराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि “खंडूरी जी एक अनुशासित सैनिक, कुशल प्रशासक और उत्तराखंड के विकास के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शी शासन और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर विशेष बल दिया। उनका निधन उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।

]]>
https://aanchharitimes.com/maharaj-expressed-grief-over-the-demise-of-former-chief-minister-and-senior-bjp-leader-khanduri/feed/ 0
देहरादून में लॉन्च होगा कारा होटल्स का प्रीमियम होटल ‘कारा देहरादून’, पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा https://aanchharitimes.com/cara-hotels-to-launch-premium-hotel-cara-dehradun-in-dehradun-tourism-sector-to-receive-a-boost/ https://aanchharitimes.com/cara-hotels-to-launch-premium-hotel-cara-dehradun-in-dehradun-tourism-sector-to-receive-a-boost/#respond Mon, 18 May 2026 12:26:49 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=27017

देहरादून। उत्तराखंड में तेजी से बढ़ते पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के बीच कारा होटल्स ने राजधानी देहरादून में अपने नए प्रोजेक्ट “कारा देहरादून” की शुरुआत का ऐलान किया है। बद्रीपुर क्षेत्र में बनने वाला यह होटल प्रीमियम स्टे, कॉर्पोरेट इवेंट्स, डेस्टिनेशन वेडिंग और वीकेंड टूरिज्म की बढ़ती मांग को पूरा करेगा।

कारा होटल्स के मुताबिक यह होटल जॉली ग्रांट एयरपोर्ट और देहरादून रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित होगा। कंपनी का कहना है कि देहरादून आने वाले पर्यटकों और बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए यह होटल एक नया अनुभव लेकर आएगा। होटल की लोकेशन ऐसी जगह पर रखी गई है जहां से पर्यटक मसूरी, राजाजी नेशनल पार्क, रॉबर्स केव, सहस्त्रधारा और माइंड्रोलिंग मोनेस्ट्री जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

प्रोजेक्ट के पहले चरण में 100 आधुनिक कमरों का निर्माण किया जाएगा। सभी कमरों में एयर कंडीशनिंग, प्रीमियम बाथरूम, चाय-कॉफी मेकर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। होटल में मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट, इनडोर बैंक्वेट हॉल, आउटडोर लॉन और बड़े सामाजिक आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

कंपनी ने कहा कि कारा देहरादून को केवल होटल के रूप में नहीं बल्कि एक संपूर्ण हॉस्पिटैलिटी और इवेंट डेस्टिनेशन के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां विवाह समारोह, कॉर्पोरेट मीटिंग्स, फैमिली फंक्शन और ग्रुप स्टे के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही होटल में पर्याप्त पार्किंग और मनोरंजन की सुविधाएं भी होंगी।

कारा होटल्स के प्रबंध निदेशक पुनीत सेठी ने कहा कि देहरादून में पर्यटन और होटल उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भारतीय पर्यटकों को किफायती कीमत पर शानदार और विश्वसनीय हॉस्पिटैलिटी अनुभव प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के अगले चरण में 56 अतिरिक्त कमरे, स्विमिंग पूल, आधुनिक जिम और विस्तारित डाइनिंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कंपनी आने वाले वर्षों में टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार करने की योजना पर भी काम कर रही है।

]]>
https://aanchharitimes.com/cara-hotels-to-launch-premium-hotel-cara-dehradun-in-dehradun-tourism-sector-to-receive-a-boost/feed/ 0
मुख्यमंत्री धामी ने जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का किया फ्लैग ऑफ https://aanchharitimes.com/chief-minister-dhami-flags-off-4-state-of-the-art-ambulances-provided-for-the-public-good/ https://aanchharitimes.com/chief-minister-dhami-flags-off-4-state-of-the-art-ambulances-provided-for-the-public-good/#respond Mon, 18 May 2026 09:40:37 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=27014

दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। एचडीएफसी बैंक द्वारा CSR के माध्यम से उपलब्ध कराई गईं ये एम्बुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। राज्य सरकार जनभागीदारी एवं संस्थागत सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने एचडीएफसी बैंक की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों, आपदा की स्थितियों तथा दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसी सेवाएं अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्य पर्वतीय जनपदों और आगामी हरिद्वार कुंभ के लिए भी एचडीएफसी बैंक से CSR के माध्यम से और एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की अपेक्षा की है।

बैंक अधिकारियों ने अवगत कराया कि इन एम्बुलेंस में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एवं आवश्यक आपातकालीन उपकरण उपलब्ध हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही आगामी तीन वर्षों तक प्रत्येक एम्बुलेंस में चिकित्सक, नर्स, अटेंडेंट एवं चालक की व्यवस्था भी बैंक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। प्रारंभिक चरण में ये एम्बुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ एवं रुद्रप्रयाग जनपदों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी तथा भविष्य में राज्य के प्रमुख धार्मिक आयोजनों एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में भी इनका उपयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, विनोद कंडारी,अपर सचिव मनमोहन मैनाली, एचडीएफसी बैंक के से मुस्कान सिंह (ब्रांच बैंकिंग हेड- नॉर्थ 3), संजीव कौशिक (रीजनल हेड- नॉर्थ 3), जोनल हेड उत्तराखंड बकुल सिक्का, स्टेट हेड उत्तराखंड गौरव जैन एवं आयुष सिंघल मौजूद थे।

]]>
https://aanchharitimes.com/chief-minister-dhami-flags-off-4-state-of-the-art-ambulances-provided-for-the-public-good/feed/ 0
सेवा भारती के सेवा कार्यों से बदल रहा समाज का दृष्टिकोण : डॉ. शैलेन्द्र https://aanchharitimes.com/seva-bharatis-service-activities-are-transforming-societys-perspective-dr-shailendra/ https://aanchharitimes.com/seva-bharatis-service-activities-are-transforming-societys-perspective-dr-shailendra/#respond Mon, 18 May 2026 08:03:50 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=27011

भारतीय समाज में सेवा और सामूहिक चेतना हमारी पहचान : प्रो. सुरेखा डंगवाल

देहरादून । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि समाज के उपेक्षित, वंचित और अभावग्रस्त वर्गों के उत्थान के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति मुख्यधारा से नहीं जुड़ता, तब तक वास्तविक विकास संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सेवा भारती इसी उद्देश्य को लेकर वर्षों से समाज के बीच सेवा कार्यों का विस्तार कर रही है।

रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडी सभागार में सेवा भारती देहरादून महानगर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए डॉ. शैलेन्द्र ने यह बातें कही। उत्तरी महानगर अध्यक्ष सतीश डंगवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस मौके पर प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र ने कहा कि सेवा भारती के विभिन्न सेवा प्रकल्पों और संस्मरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और स्वावलंबन के माध्यम से सेवा भारती जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन अब विवाह संस्कार जैसे सामाजिक नवाचारों पर भी कार्य कर रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि जब समाज के सामने सेवा कार्यों के वास्तविक परिणाम दिखाई देते हैं तो लोग स्वयं आगे आकर सहयोग करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं और बहनें सेवा भारती सहित समाज के हर क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रही हैं। सेवा कार्यों में उनकी सहभागिता समाज को नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सेवा और संवेदना के कार्यों से लोगों की सोच बदलती है और समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार होता है।

डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि घुमंतू समाज, झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले परिवारों और अभावग्रस्त लोगों तक पहुंचना आज समय की आवश्यकता है। सेवा कार्य के लिए कोई सीमा या स्थान तय नहीं होता, जहां आवश्यकता होती है वहीं सेवा का दायित्व शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती का पूरा कार्य समाज के सहयोग और सहभागिता से संचालित हो रहा है। समाज के सहयोग से ही संगठन निरंतर नए सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ा रहा है और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से उन्होंने सेवा कार्यों से जुड़ने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में योगदान देने का आह्वान भी किया।

दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भारतीय समाज की सबसे बड़ी विशेषता सामूहिक चेतना और सेवा भाव है। हमारी संस्कृति केवल अपने तक सीमित नहीं रही, बल्कि पड़ोसी देशों के सहयोग की भावना भी भारतीय परंपरा का हिस्सा रही है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में व्यक्तिगत सोच अधिक देखने को मिलती है, जबकि भारतीय समाज परिवार और सामाजिक रिश्तों को महत्व देता है। उन्होंने कहा कि आज समाज में बढ़ते असंतोष को समझने और परिवार व समाज के रिश्तों को मजबूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। सेवा का भाव भारतीय संस्कृति के डीएनए में शामिल है और सेवा भारती इसी मुहिम के तहत अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्य पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों के अनुभवों और बातों को भी महत्व देना चाहिए।

प्रो. डंगवाल ने कहा कि सेवा का भाव भीतर से जागृत होना चाहिए। कोई भी बच्चा केवल फीस के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए समाज को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में बलहीन व्यक्ति का भी सम्मान और पूजा की जाती है। समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना ही वास्तविक सेवा है।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ और भूख समाज को कमजोर कर रही है। स्वामी विवेकानंद के विचारों का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि आज बस्तियों और जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य की सबसे अधिक आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने महर्षि दधीचि को सेवा और दान की प्रेरणा का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि आज युवाओं और बच्चों को केवल पैकेज आधारित तनाव में उलझे है। उन्होंने उनको इस
सोच से बाहर निकलकर सेवा और संस्कार आधारित जीवन अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सेवा भारती केंद्र की शिक्षिकाओं ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। इस दौरान बताया गया कि सेवा भारती की ओर से वर्तमान में 84 बस्तियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य को लेकर कुल 109 सेवा केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भरता तथा समाज के वंचित वर्गों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य और संस्कारपरक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्कार केंद्र समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं।

मंच संचालन सुनीता पाण्डेय और ऋतु सिंघल ने संयुक्त रूप किया। इस मौके पर विभाग प्रचारक धनंजय, सेवा भारती के प्रांत मंत्री विमल, सेवा प्रमुख उतरी सुधीर, दक्षिण विजय, आनंद प्रकाश सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

]]>
https://aanchharitimes.com/seva-bharatis-service-activities-are-transforming-societys-perspective-dr-shailendra/feed/ 0
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण https://aanchharitimes.com/cabinet-minister-ganesh-joshi-conducted-an-on-site-inspection-of-the-construction-works-on-the-anarwala-malsi-motor-road/ https://aanchharitimes.com/cabinet-minister-ganesh-joshi-conducted-an-on-site-inspection-of-the-construction-works-on-the-anarwala-malsi-motor-road/#respond Mon, 18 May 2026 07:21:51 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=27008

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार देर रात्रि अनारवाला मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि “सरकार जनता के लिए सदैव तत्पर है और जनहित के प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।”

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जोशी ने कहा कि यह मोटर मार्ग क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

]]>
https://aanchharitimes.com/cabinet-minister-ganesh-joshi-conducted-an-on-site-inspection-of-the-construction-works-on-the-anarwala-malsi-motor-road/feed/ 0
विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट https://aanchharitimes.com/the-portals-of-rudranath-the-fourth-kedar-will-open-today-amidst-traditional-rituals-and-ceremonies/ https://aanchharitimes.com/the-portals-of-rudranath-the-fourth-kedar-will-open-today-amidst-traditional-rituals-and-ceremonies/#respond Mon, 18 May 2026 05:26:13 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=27005

गोपेश्वर भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रुद्रनाथ धाम के लिए रवाना हो गई। डोली यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा।

डोली अपने पहले पड़ाव के तहत पनार बुग्याल पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। सोमवार को डोली रुद्रनाथ मंदिर पहुंचेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोपहर 12:45 बजे मंदिर के कपाट ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं हेतु खोल दिए जाएंगे।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के अंतर्गत रविवार तड़के से ही गोपीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसके बाद भगवान रुद्रनाथ की डोली को आकर्षक फूलों से सजाया गया। डोली यात्रा के दौरान भक्तों ने “बम-बम भोले” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस वर्ष रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी पुजारी हरीश भट्ट निभा रहे हैं। मंदिर प्रशासन और स्थानीय श्रद्धालुओं में कपाट खुलने को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

]]>
https://aanchharitimes.com/the-portals-of-rudranath-the-fourth-kedar-will-open-today-amidst-traditional-rituals-and-ceremonies/feed/ 0