Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

सेरकी में ₹ 284.99 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

सेरकी में ₹ 284.99 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून ग्राम पंचायत सेरकी में विभिन्न विभागों से स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रू.269.99 लाख की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा रू.15.00 लाख की लागत से विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरोना नयायपंचायत क्षेत्र में मंडी परिषद के माध्यम से ₹360 लाख, सीड्स द्वारा ₹90 लाख और विधायक निधि द्वारा 28 लाख की लागत से वर्ष 2023-24 में करवाये गये। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली, पानी की समस्या को प्राथमिकता पर निस्तारित किया गया है।उन्होंने कहा ग्राम पंचायत में अभी कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके और कई कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत मालदेवता – सेरकी में रू.16.97 करोड़ की लागत से 16 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य।सहस्त्रधारा – सरोना में रु.9.91 करोड़ की लागत से 12 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य।

सुवाखोली – सरोना में 10.94 करोड़ की लागत से 12 किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य। सिंचाई विभाग द्वारा सरखेत में रू.04 करोड़ की लागत से सुरक्षात्मक कार्य। सहस्त्रधारा में लगभग 2.30 करोड़ से सुरक्षात्मक कार्य। उन्होंने कहा सभी गांवों को आपस में जोड़ना और सभी गांवों तक मुख्यालय से जोड़ने के लिए विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल सामग्री का गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए निरंतर अग्रसर होकर कार्य कर रही है।

इन योजनाओं का किया गया शिलान्यास –  मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सरोना न्यायपंचायत के अन्तर्गत रु.99.99 लाख की लागत से 05 किमी0 आंतरिक सीसी मार्ग एवं पुश्ता निर्माण का कार्य। एमडीडीए की अवस्थापना मद से स्वीकृत सेरकी में रू.130.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण। एमडीडीए की अवस्थापना मद से स्वीकृत सिल्ला में रू.40.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण।

लोकार्पण –  ग्राम पंचायत फुलैत में रू.15.00 लाख की लागत से पंचायत भवन के निर्माण कार्य का लोकार्पण।

इस अवसर पर स्वामी वेदानंद, अनुज कौशल, वीर सिंह चौहान, दिनेश ग्राम प्रधान, बालम बिष्ट, इतवार सिंह रमोला, राजपाल मेलवान, ग्राम प्रधान नरेंद्र रावत, रोशन लाल डबराल, सुंदर सिंह पयाल, घनश्याम नेगी, जगदीश पयाल, शैलेंद्र, ब्रह्म दत्त जोशी, महावीर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top