Headlines
तंत्र-मंत्र के लिए लड़की को अकेले में ले गया तांत्रिक और किया दुष्‍कर्म…हजारों की नकदी हड़पी
कैंची धाम में आस्था का महासैलाब: स्थापना दिवस पर लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
“योग से विश्व मंच की ओर बढ़ता उत्तराखंड”
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने केदारनाथ हैलीकॉप्टर दुर्घटना एवं अहमदाबाद विमान दुर्घटना के दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।
देहरादून और मसूरी में मियावाकी पौधरोपण योजना पर उठे सवाल, वन मुख्यालय ने शुरू की जांच
सीएम की प्रेरणा से आखिर डीएम जिले में ले ही आए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, आपदा परिचालन केन्द्र में किया परीक्षण
सीएम धामी ने हिमाद्री ट्रैकिंग अभियान-2025 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पेट में गैस क्यों बनती है? आइये जानते हैं इसके कारण और असरदार समाधान
IMA से 419 कैडेट्स हुए भारतीय सेना में शामिल

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित सेडियाखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बूथ नंबर 56 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पूर्व उन्होंने विकास खंड एकेश्वर के बगयाली के लोगों को मतदान करने के लिए भी मना लिया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित सेडियाखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बूथ नंबर 56 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि सुबह से क्षेत्र के मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचे जो कि लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत हैं। बोट देने के बाद महाराज ने कहा कि लोकतंत्र के राष्ट्रीय पर्व में प्रदेश की जनता ने जिस प्रकार से बढ़ चढ़ कर भाग लिया वह भारत के स्वस्थ एवं सशक्त लोकतंत्र का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक महाराज ने विकास खंड एकेश्वर के बगयाली की जनता को मतदान करने के लिए भी मना लिया। बगयाली क्षेत्र की जनता पिछले कई दिनों से मतदान के बहिष्कार पर अड़ी थी लेकिन कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के समझाने बुझाने पर उन्होंने मतदान के बहिष्कार का अपना निर्णय वापस ले लिया और बढ़ चढ़ कर मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top