मनोरंजन – Aanchari Times https://aanchharitimes.com News Portal Thu, 05 Mar 2026 06:40:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://aanchharitimes.com/wp-content/uploads/2026/01/Aanchhari-Times-150x129.png मनोरंजन – Aanchari Times https://aanchharitimes.com 32 32 माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर https://aanchharitimes.com/the-trailer-of-michael-jacksons-biopic-michael-is-out-showcasing-the-entire-journey-of-the-king-of-pop/ https://aanchharitimes.com/the-trailer-of-michael-jacksons-biopic-michael-is-out-showcasing-the-entire-journey-of-the-king-of-pop/#respond Thu, 05 Mar 2026 06:40:51 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=25954

पॉप संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में उनके संघर्ष, सफलता और निजी जिंदगी के कई अहम पहलुओं को दिखाया गया है। दमदार डांस मूव्स और भावनात्मक दृश्यों से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को माइकल जैक्सन के जीवन की अनकही कहानी से रूबरू कराएगी।

करीब 2 मिनट 27 सेकंड के ट्रेलर में माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर सुपरस्टार बनने तक का सफर दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत उनके शुरुआती दिनों से होती है, जब उनके परिवार और करीबी लोग उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते नजर आते हैं। जैसे-जैसे वह सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं, दुनिया भर में उनके प्रशंसकों की दीवानगी भी दिखाई गई है।

ट्रेलर में कई भावनात्मक पल भी शामिल हैं, जिनमें माइकल का अपने परिवार के साथ गहरा रिश्ता दिखता है। इसके साथ ही उनके मशहूर डांस स्टेप्स और स्टेज परफॉर्मेंस की झलक भी दर्शकों को देखने को मिलती है। ट्रेलर में उनकी सेहत से जुड़े कठिन दौर को भी दिखाया गया है। इसमें माइकल का एक संवाद खासा प्रभावशाली है—“संगीत दुनिया को बदलने की ताकत रखता है।”

फिल्म ‘माइकल’ की घोषणा फरवरी 2022 में की गई थी, जबकि इसकी शूटिंग 2024 में शुरू हुई। नवंबर 2025 में इसका टीजर जारी किया गया था। अब यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म में माइकल जैक्सन की भूमिका उनके भतीजे जाफर जैक्सन निभा रहे हैं, जो इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में निया लॉन्ग, लौरा हैरियर, जूलियानो क्रू वाल्दी, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है।

(साभार)

]]>
https://aanchharitimes.com/the-trailer-of-michael-jacksons-biopic-michael-is-out-showcasing-the-entire-journey-of-the-king-of-pop/feed/ 0
सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी 2’, जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन https://aanchharitimes.com/the-kerala-story-2-released-in-theatres-know-the-first-day-collection-of-the-film/ https://aanchharitimes.com/the-kerala-story-2-released-in-theatres-know-the-first-day-collection-of-the-film/#respond Sat, 28 Feb 2026 05:55:42 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=25906

विवादों के लंबे दौर के बाद आखिरकार शुक्रवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता देखी गई।

ओपनिंग डे पर कैसा रहा प्रदर्शन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पहले दिन करीब 3.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपनी शुरुआत की है। हालांकि शुरुआती आंकड़े हैं और वीकेंड के दौरान इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि इसकी कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है।

पहले पार्ट से तुलना में कमजोर शुरुआत
अगर पहले भाग से तुलना करें तो ‘द केरल स्टोरी 2’ की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। साल 2023 में रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ ने पहले दिन लगभग 8.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में सीक्वल की ओपनिंग कमाई लगभग आधी रही, जिससे साफ है कि यह पहले दिन के मामले में पीछे रह गई।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी रिश्तों में विश्वासघात और कथित धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अलग-अलग राज्यों की युवतियों की कहानी दिखाई गई है, जो अपने सपनों को पूरा करने निकलती हैं, लेकिन परिस्थितियों और रिश्तों के चलते उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आ जाता है। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है।

बॉक्स ऑफिस पर किन फिल्मों से टक्कर?
सिनेमाघरों में इस समय कई अन्य फिल्में भी लगी हुई हैं, जिनसे ‘द केरल स्टोरी 2’ को कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ पहले से ही थिएटर में मौजूद हैं। जहां ‘अस्सी’ ने अपने आठवें दिन करीब 42 लाख रुपये कमाए, वहीं ‘ओ रोमियो’ ने 15वें दिन लगभग 87 लाख रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती से टिक पाती है।

(साभार)

]]>
https://aanchharitimes.com/the-kerala-story-2-released-in-theatres-know-the-first-day-collection-of-the-film/feed/ 0
‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर हुआ रिलीज https://aanchharitimes.com/the-trailer-of-charak-fire-of-faith-has-been-released/ https://aanchharitimes.com/the-trailer-of-charak-fire-of-faith-has-been-released/#respond Fri, 27 Feb 2026 08:06:45 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=25887

‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। सुदीप्तो सेन की इस फिल्म में ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, तांत्रिक प्रथाओं और रहस्यमयी घटनाओं को एक सस्पेंस भरे अंदाज में पेश किया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है, जहां गांवों से बच्चों के अचानक गायब होने की घटनाएं सामने आती हैं। परिजन परेशान होकर पुलिस से मदद की गुहार लगाते हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मामला साधारण नहीं बल्कि अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र से जुड़ा नजर आने लगता है।

ट्रेलर में अघोरी साधुओं, तांत्रिक अनुष्ठानों और ‘चरक मेले’ की झलक दिखाई गई है, जहां लोग धार्मिक आस्था और कट्टर मान्यताओं के बीच उलझे हुए नजर आते हैं। इन घटनाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उभरता है कि गायब हुए बच्चों का सच क्या है और इसके पीछे कौन-सी ताकत काम कर रही है।

यह फिल्म तांत्रिक परंपराओं और उनसे जुड़े रहस्यों को मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करती है। ट्रेलर में अंधविश्वास, बलि प्रथा और रहस्यमयी अनुष्ठानों को गहराई से दिखाया गया है, जो कहानी को और अधिक रोमांचक बनाता है।

निर्देशक शीलादित्य मौलिक की यह फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने के साथ-साथ एक सिहरन भरा अनुभव देने का दावा करती है। इसमें अंजली पाटिल समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह और जिज्ञासा दोनों बढ़ गई हैं।

(साभार)

]]>
https://aanchharitimes.com/the-trailer-of-charak-fire-of-faith-has-been-released/feed/ 0
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार https://aanchharitimes.com/shahid-kapoors-o-romeo-box-office-collection-crosses-rs-60-crore/ https://aanchharitimes.com/shahid-kapoors-o-romeo-box-office-collection-crosses-rs-60-crore/#respond Thu, 26 Feb 2026 07:22:55 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=25858

मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज और अभिनेता शाहिद कपूर की जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘ओ रोमियो’ के जरिए चर्चा में है। इससे पहले दोनों ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ‘ओ रोमियो’ इस जोड़ी की चौथी फिल्म है, जो रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में ठीक-ठाक शुरुआत करते हुए कुल 47.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कमाई मजबूत रही, लेकिन वीकडेज़ में कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई, हालांकि वीकेंड पर कुछ उछाल दर्ज किया गया।

रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने करीब 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘ओ रोमियो’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 60.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म का प्रदर्शन स्थिर बना हुआ है, लेकिन तेजी से बढ़त दर्ज नहीं कर पा रहा है।

फिल्म की कहानी एक खतरनाक लेकिन संवेदनशील किरदार हसीन उस्तारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शाहिद कपूर ने निभाया है। वह एक पेशेवर हत्यारा है, जिसकी जिंदगी में तब बदलाव आता है जब उसे अफशा से प्यार हो जाता है। अफशा का किरदार तृप्ति डिमरी ने निभाया है। कहानी में एक्शन, इमोशन और रोमांस का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है।

‘ओ रोमियो’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जबकि विक्रांत मैसी विशेष भूमिका में दिखाई दिए हैं।

(साभार)

]]>
https://aanchharitimes.com/shahid-kapoors-o-romeo-box-office-collection-crosses-rs-60-crore/feed/ 0
अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़ https://aanchharitimes.com/anubhav-sinhas-assi-performs-poorly-at-the-box-office-earning-this-much-in-five-days/ https://aanchharitimes.com/anubhav-sinhas-assi-performs-poorly-at-the-box-office-earning-this-much-in-five-days/#respond Wed, 25 Feb 2026 06:31:15 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=25830

भारतीय सिनेमा में सामाजिक मुद्दों को दमदार तरीके से उठाने के लिए पहचाने जाने वाले अनुभव सिन्हा एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘अस्सी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘अस्सी’ का प्रदर्शन

फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की। वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ने से दूसरे और तीसरे दिन कलेक्शन में उछाल आया और फिल्म ने दोनों दिन 1.6-1.6 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, सोमवार से कमाई में गिरावट देखने को मिली और चौथे दिन फिल्म ने लगभग 70 लाख रुपये का कारोबार किया।

पांचवें दिन की कमाई

20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को करीब 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब लगभग 5.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

फिल्म की कहानी

‘अस्सी’ एक संवेदनशील और गंभीर विषय पर आधारित कहानी है, जिसमें एक महिला वकील यौन उत्पीड़न के मामले को उठाती है और न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ती है। अदालत की कार्यवाही के जरिए फिल्म समाज की चुप्पी और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई अहम सवालों को सामने लाती है। फिल्म में तापसी पन्नू ने एडवोकेट रावी का मुख्य किरदार निभाया है।

फिल्म से जुड़ी खास बातें

यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा जॉनर की है, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया है। इसे बनारस मीडियावर्क्स और टी-सीरीज के बैनर तले तैयार किया गया है।

कुल मिलाकर, फिल्म का प्रदर्शन स्थिर जरूर है, लेकिन शुरुआती दिनों के बाद इसकी कमाई में गिरावट भी साफ नजर आ रही है।

(साभार)

]]>
https://aanchharitimes.com/anubhav-sinhas-assi-performs-poorly-at-the-box-office-earning-this-much-in-five-days/feed/ 0
अनिल कपूर की आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज https://aanchharitimes.com/trailer-of-anil-kapoors-upcoming-film-subedar-released/ https://aanchharitimes.com/trailer-of-anil-kapoors-upcoming-film-subedar-released/#respond Tue, 24 Feb 2026 08:00:58 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=25810

सूबेदार का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है, जिसमें अनिल कपूर एक दमदार और अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। बड़े पर्दे के बाद अब वह ओटीटी पर अपने एक्शन और इमोशन का नया रंग दिखाने के लिए तैयार हैं। ट्रेलर में उनका लुक, संवाद और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

फिल्म ‘सूबेदार’ एक्शन और इमोशन का संतुलित मिश्रण है, जिसमें कहानी एक रिटायर्ड फौजी की है, जो एक ऐसे शहर में पहुंचता है जहां अपराध और भय का माहौल हावी है। मोना सिंह फिल्म में एक प्रभावशाली माफिया महिला ‘दीदी’ के किरदार में हैं, जबकि राधिका मदान भी अहम भूमिका निभा रही हैं। कहानी तब मोड़ लेती है जब सूबेदार के साथ अपमानजनक घटना होती है और इसके बाद अन्याय के खिलाफ उसकी लड़ाई शुरू होती है। ट्रेलर में जहां भावनात्मक गहराई दिखती है, वहीं जोरदार एक्शन भी देखने को मिलता है।

फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जबकि अनिल कपूर इस प्रोजेक्ट के सह-निर्माता भी हैं। सहायक भूमिकाओं में सौरभ शुक्ला और फैसल शेख भी नजर आएंगे। यह फिल्म 5 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वह War 2 के बाद अब Alpha और King जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे, जिससे उनके फैंस को लगातार बड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं।

(साभार)

]]>
https://aanchharitimes.com/trailer-of-anil-kapoors-upcoming-film-subedar-released/feed/ 0
अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी भारतीय फिल्म, ‘बूंग’ ने जीता बाफ्टा अवॉर्ड https://aanchharitimes.com/indian-film-boong-shines-on-the-international-stage-wins-bafta-award/ https://aanchharitimes.com/indian-film-boong-shines-on-the-international-stage-wins-bafta-award/#respond Mon, 23 Feb 2026 07:42:25 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=25789

लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स में भारतीय सिनेमा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने इंटरनेशनल स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाते हुए बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म का खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने न सिर्फ फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं को गौरवान्वित किया, बल्कि भारतीय सिनेमा को भी वैश्विक मंच पर नई मजबूती दी।

‘बूंग’ की इस सफलता ने कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म ने बाफ्टा अवॉर्ड जीता है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है, जबकि इसे फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी के साथ अन्य बैनरों ने मिलकर तैयार किया है।

अवार्ड की दौड़ में ‘बूंग’ का मुकाबला फ्रांस और अमेरिका की चर्चित फिल्मों से था, लेकिन अपनी भावनात्मक कहानी और सादगी भरे प्रस्तुतिकरण के चलते इस फिल्म ने निर्णायकों का दिल जीत लिया। फिल्म की कहानी एक छोटे से गांव के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को गहराई से जोड़ती है।

फिल्म को इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहना मिल चुकी है। 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसके वर्ल्ड प्रीमियर के बाद से ही ‘बूंग’ को लगातार प्रशंसा मिल रही है, जो अब इस बड़े सम्मान के रूप में सामने आई है।

(साभार)

]]>
https://aanchharitimes.com/indian-film-boong-shines-on-the-international-stage-wins-bafta-award/feed/ 0
कन्नड़ फ़ीचर फिल्म शंकराभरना का फर्स्ट लुक आया सामने https://aanchharitimes.com/the-first-look-of-kannada-feature-film-shankarbharana-is-out/ https://aanchharitimes.com/the-first-look-of-kannada-feature-film-shankarbharana-is-out/#respond Sat, 21 Feb 2026 08:13:09 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=25773

कोस्टल कर्नाटक की मिट्टी से जुड़ी एक कहानी

रंगस्थला स्टूडियोज़ ने अपनी आने वाली कन्नड़ फ़ीचर

दिवाकर शेट्टी – पार्टनर प्रोड्यूसर

शंकराभरना का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसे शाइन शार्श ​​शेट्टी ने दिवाकर शेट्टी के साथ पार्टनरशिप में प्रोड्यूस किया है। कोस्टल कर्नाटक के कल्चरल दिल की धड़कन से गहराई से जुड़ी यह फ़िल्म एक बस ड्राइवर और उसकी गाड़ी — जिसे प्यार से “शंकराभरना” नाम दिया गया है — की ज़िंदगी को दिखाती है।

जब उसे एक दूर के गाँव के लिए एक नया रास्ता दिया जाता है, तो जो रोज़ाना की ड्यूटी से शुरू होता है, वह धीरे-धीरे एक इमोशनल सफ़र में बदल जाता है, जो अचानक आने वाले चक्करों, शांत हिम्मत और रास्ते में उसकी दुनिया में आने वाले लोगों से बनता है।

उडुपी-मैंगलोर बेल्ट के टेक्सचर्ड लैंडस्केप पर बनी यह कहानी उस इलाके के आम मज़ाक, कम्युनिटी के प्यार और असलियत से ली गई है। यह उन आदमियों को श्रद्धांजलि देती है जो शायद ही कभी अपनी आवाज़ उठाते हैं, फिर भी हर दिन बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी निभाते हैं। शाइन शर्श शेट्टी इस फ़िल्म में एक ऐसे रोल में हैं जो उन्हें उनकी तटीय जड़ों से फिर से जोड़ता है। ओंडू मोट्टेया कथे, जेम्स और कंतारा में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले शाइन इस किरदार में इमोशनल गहराई और असलीपन लाते हैं।

पार्टनर प्रोड्यूसर दिवाकर शेट्टी, जो एक सीरियल एंटरप्रेन्योर हैं और रंगस्थला स्टूडियोज़ के विज़न में सबसे पहले विश्वास करने वालों में से एक हैं, ने बैनर की शुरुआत में शाइन के साथ पार्टनरशिप की थी।

अपने ही शहर की जड़ों को शेयर करते हुए, उनके भरोसे और स्ट्रेटेजिक सोच ने स्टूडियो को ज़मीनी कहानी कहने के लिए कमिटमेंट बनाने में मदद की। फ़िल्म को सुमंत ने डायरेक्ट किया है, जिनकी पहली फ़ीचर फ़िल्म मिथ्या ने भारत और इंटरनेशनल लेवल पर जाने-माने फ़िल्म फ़ेस्टिवल में पहचान बनाई थी।

शंकराभरना के साथ, वह करीबी, कैरेक्टर-ड्रिवन कहानी कहने की ओर मुड़ते हैं, जिससे इमोशन को संयम और ईमानदारी के साथ सामने आने दिया जाता है। म्यूज़िक चरण राज ने बनाया है, जो कई अवॉर्ड जीतने वाले कंपोज़र हैं और अलग-अलग जॉनर में दमदार और यादगार साउंडट्रैक के लिए जाने जाते हैं। उनके स्कोर से कोस्ट के इमोशनल अंडरकरंट को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

 

 

]]>
https://aanchharitimes.com/the-first-look-of-kannada-feature-film-shankarbharana-is-out/feed/ 0
एक्शन से भरपूर, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का टीजर हुआ रिलीज https://aanchharitimes.com/the-action-packed-teaser-of-toxic-a-fairy-tale-for-grown-ups-is-out/ https://aanchharitimes.com/the-action-packed-teaser-of-toxic-a-fairy-tale-for-grown-ups-is-out/#respond Fri, 20 Feb 2026 06:36:57 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=25737

‘केजीएफ’ फेम स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। लंबे इंतजार के बाद सामने आए इस टीजर ने फिल्म की झलक जरूर दिखाई है, लेकिन कहानी को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा गया है। टीजर में जबरदस्त एक्शन की भरमार है, जिससे साफ है कि फिल्म पूरी तरह हाई-ऑक्टेन स्टाइल में दर्शकों के सामने आने वाली है।

करीब 1 मिनट 55 सेकंड के इस टीजर में शुरुआत से अंत तक तेज रफ्तार एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। बर्फीले पहाड़ों से लेकर डांस बार तक, हर लोकेशन पर लड़ाई और मिशन की झलक दिखाई गई है। हालांकि, फिल्म की कहानी या किरदारों के बैकग्राउंड के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती। पूरे टीजर में मुख्य रूप से यश का ही दबदबा देखने को मिलता है, जबकि अन्य कलाकारों को फिलहाल छुपाकर रखा गया है।

टीजर के आखिरी हिस्से में एक दिलचस्प ट्विस्ट नजर आता है, जहां एक अलग अंदाज में एक किरदार फाइट की ट्रेनिंग करता दिखाई देता है। उसका चेहरा पूरी तरह साफ नहीं दिखाया गया, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह भी यश का ही दूसरा अवतार हो सकता है। इसी वजह से फिल्म में उनके डबल रोल की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला धुरंधर 2 से होगा, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। दोनों बड़ी फिल्मों के एक ही दिन रिलीज होने से सिनेमाघरों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच अभी से उत्साह बना हुआ है।

(साभार)

]]>
https://aanchharitimes.com/the-action-packed-teaser-of-toxic-a-fairy-tale-for-grown-ups-is-out/feed/ 0
रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश की ‘साइको सैयां’ का दमदार ट्रेलर रिलीज https://aanchharitimes.com/ravi-kishan-and-tejasswi-prakash-starrer-psycho-saiyaan-trailer-released/ https://aanchharitimes.com/ravi-kishan-and-tejasswi-prakash-starrer-psycho-saiyaan-trailer-released/#respond Thu, 19 Feb 2026 07:42:21 +0000 https://aanchharitimes.com/?p=25715

टीवी और ओटीटी की दुनिया में एक नई सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज चर्चा में आ गई है। रवि किशन और तेजस्वी प्रकाश स्टारर सीरीज ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। ट्रेलर में प्यार, जुनून और खतरनाक दीवानगी का ऐसा मिश्रण दिखाया गया है, जो कहानी को काफी इंटेंस बना देता है।

ट्रेलर में क्या है खास?

करीब दो मिनट लंबे इस ट्रेलर में कहानी की शुरुआत कार्तिक (अनुद सिंह) से होती है, जो उज्जैन का एक साधारण लड़का है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी मुलाकात चारू (तेजस्वी प्रकाश) से होती है। शुरुआत में दोनों के बीच रोमांस दिखाया गया है, लेकिन धीरे-धीरे यह प्यार एक खतरनाक जुनून का रूप ले लेता है। कार्तिक चारू के प्रति इतना ऑब्सेसिव हो जाता है कि वह उसके आसपास आने वाले हर शख्स को हटाने तक के लिए तैयार हो जाता है। इसी बीच रवि किशन की एंट्री कहानी में नया मोड़ लाती है, जो सस्पेंस और थ्रिल को और बढ़ा देती है।

किरदारों पर क्या बोले रवि किशन और तेजस्वी?

रवि किशन ने अपने रोल को लेकर कहा कि उनका किरदार नियमों से परे जाकर काम करता है और इसमें अनप्रेडिक्टेबलिटी है, जो इसे खास बनाती है। वहीं तेजस्वी प्रकाश इस सीरीज के जरिए ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने अपने रोल को काफी लेयर्ड और चुनौतीपूर्ण बताया और इस मौके के लिए खुशी जताई।

कब और कहां देखें?

इस सीरीज में सृष्टि श्रीवास्तव, सुरभि चंदना, वरुण भगत, अश्विनी कालसेकर और यशपाल शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘साइको सैयां’ 25 फरवरी से Amazon Prime Video और Amazon MX Player समेत विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर फ्री स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

(साभार)

]]>
https://aanchharitimes.com/ravi-kishan-and-tejasswi-prakash-starrer-psycho-saiyaan-trailer-released/feed/ 0