Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप स्टेट कोर कमेटी की समीक्षा की

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप स्टेट कोर कमेटी की समीक्षा की

प्रदेश के शत-प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ऐप से जोड़ा जाए

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन की दृष्टिगत स्वीप की स्टेट कोर कमेटी एवं स्टेट स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक ली। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू भी हस्तांतरित किए गए। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को अधिक से अधिक निर्वाचन तैयारियों, मतदाता जन जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से अपने लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश के दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ऐप के जरिए बूथ लेवल असिस्टेंट, व्हीलचेयर, डंडी-कंडी जैसी सुविधाओं के प्रति जागरूकता हेतु डोर टू डोर कैंपेन चलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शत-प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ऐप से जोड़ा जाए। इसके अतिरिक्त इसके अतिरिक्त 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल वैलेट आवेदन हेतु व्यापक प्रचार प्रचार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए की मतदान ड्यूटी में लगने वाले समस्त वाहन चालकों एवं परिचालकों के सूची तैयार कर उनका शत प्रतिशत वोट सुनिश्चित किया जाए।

सीईओ ने लोक निर्माण विभाग को सभी पोलिंग बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं हेतु उपयोग की जाने वाली व्हीलचेयर के लिए रैंप इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में नेटवर्क सर्विस प्रोवाईडर्स के साथ भी बैठक ली। उन्होंने बीएसएनएल, एयरटेल, जियो एवं वीआई आदि नेटवर्क की दृष्टि से शैडो एरिया पोलिंग स्टेशनों को शीघ्र से शीघ्र नेटवर्क उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को सर्विस प्रोवाईडर्स को शैडो एरिया में पड़ रहे मतदान केंद्रों की लैटीट्यूड-लॉगीट्यूड सहित पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बॉक्स 

सीईओ ने मतदान को लेकर सोशल मीडिया टीम की तैयारी परखीं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने एवं प्रचार प्रसार को लेकर मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रेस/मीडिया को आसानी से निर्वाचन का डाटा उपलब्ध हो सके इसके लिए मीडिया प्लान तैयार रखा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ लगातार वार्ता कर वांछित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। कहा कि राष्ट्रीय एवं स्थानीय पर्वों पर विशेष गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जा सकता है।

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल एवं सूचना अधिकारी दिनेश कुमार सहित सोशल मीडिया टीम उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top