Headlines
IMA से 419 कैडेट्स हुए भारतीय सेना में शामिल
चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार, जानिए फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन
प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी- रेखा आर्या
भू-कानून उल्लंघन पर जिला प्रशासन की सख्ती, अब तक 900 बीघा जमीन सरकार में निहित
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट
कैंची धाम बाईपास परियोजना फिर अटकी, वन विभाग ने लौटाई फाइल
उत्तराखंड में मौसम का बदला रुख, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
पूरी नींद लेने के बाद भी दिनभर थकान और सुस्ती क्यों? आइये जानते हैं इसकी असली वजह

जिलाधिकारी सोनिका ने मानसून काल के दृष्टिगत अधिकारियों को नालों और नालियों की सफाई के दिए निर्देश 

सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने पर 10 हजार रु. का किया गया चालान 

सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा आगामी मानसून काल के दृष्टिगत नगर निगम, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को नालों, नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम देहरादून द्वारा नालों एवं नालियों की सफाई निरंतर गतिमान है। चंद्रमणि शमशानघाट का नाला, रक्षा विहार से चुना भटटा, अहीर मंडी (डोभालवाला), चुक्खुमोहल्ले से कालिका मंदिर, देहरा खास 52 ब्लॉक नाला (पटेल नगर),बकरालवाला, संजय कॉलोनी द्रोणपुरी वाल्मिकी बस्ती, आई०एस०बी०टी० से ट्रांसपोर्ट नगर आदि स्थानों पर उपकरण एवं पर्यावरण मित्रों के माध्यम से नालों एवं परिसरों की सफाई कार्य गतिमान है।

सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने पर नगर निगम द्वारा संबंधित पर धनराशि 10 हजार का चालान किया गया। हरिद्वार रोड ग्रीन बिल्डिंग के समीप सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकते हुए पाए जाने पर संबंधित वाहन स्वामी का चालान किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top