Breaking News
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान

प्रदेशभर में झमाझम बरस रहे मेघ, मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में गिरावट दर्ज 

प्रदेशभर में झमाझम बरस रहे मेघ, मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में गिरावट दर्ज 

देहरादून। उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। तो वहीं पहाड़ियां बर्फ से ढकी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चार दिन तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। इसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट होने से कड़ाके की ठंड होगी।

बुधवार को भी बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया। वहीं, यमुना घाटी में आज भी बर्फबारी जारी है।

तड़के से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी जबकि निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, गोरसों, औली, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई।

बर्फबारी से औली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आईं। बदरीनाथ हाईवे पर भी हनुमानचट्टी से आगे बर्फ जम गई है जिसे हटाने के लिए बीआरओ की मशीनें लगाई गई हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले चार दिन तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। इसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट होने से कड़ाके की ठंड होगी। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले में भी बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक मार्च तक प्रदेशभर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

बारिश-बर्फबारी से मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top