Breaking News
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान

हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ- पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ- पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

देहरादून।  हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। शनिवार को गोविंदघाट से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था बैंड-बाजों की मधुर धुनों के साथ घांघरिया के लिए रवाना हुआ। कपाट खुलने से पूर्व की इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए विधिवत रूप से खोले जाएंगे। इस पावन अवसर को लेकर तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहले ही गोविंदघाट और घांघरिया पहुँच चुके हैं, जिनमें से 500 से अधिक श्रद्धालु शुक्रवार को घांघरिया पहुँचे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

शुक्रवार को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था गोविंदघाट गुरुद्वारा पहुँचा, जहाँ शनिवार सुबह अरदास और अखंड पाठ के पश्चात यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया गया। सुबह साढ़े सात बजे अखंड पाठ, शबद कीर्तन और अरदास के बाद आठ बजे यात्रा प्रारंभ करने का हुकमनामा लिया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को सरोपे पहनाकर हेमकुंड साहिब की ओर रवाना किया गया।

यात्रा के पहले दिन चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है। शनिवार को जत्था घांघरिया में रात्रि विश्राम करेगा और रविवार को हेमकुंड साहिब के लिए आगे बढ़ेगा, जहाँ विधि-विधान के साथ कपाट खोले जाएंगे। इस विशेष अवसर पर पंजाब से सतनाम, हरविंदर सिंह और गढ़वाल स्काउट की बैंड पार्टी की उपस्थिति रहेगी।

गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह और अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा समेत कई श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top