Breaking News
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये

भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया

भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, पहली बार ओमान को हराया

पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से मिली जीत, टूर्नामेंट में हासिल किया तीसरा स्थान

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने सीएएफए नेशंस कप में शानदार उपलब्धि हासिल की है। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में ओमान को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब भारत ने ओमान को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पराजित किया।

मैच के नियमित समय में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। ओमान के लिए यहमादी ने गोल किया, जबकि भारत की ओर से उदांता सिंह ने बराबरी दिलाई। निर्णायक पेनल्टी शूटआउट में भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू के शानदार बचाव ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मुकाबले में भारत की ओर से लालियनजुआला छांगटे, राहुल भेके और जितिन एमएस ने पेनल्टी को गोल में बदला, जबकि अनवर अली और उदांता अपने प्रयासों में चूक गए। दूसरी ओर, बेहतर रैंकिंग वाली टीम ओमान अपने शुरुआती मौके गंवा बैठी।

भारत के लिए यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि पिछले 25 साल में ओमान के खिलाफ खेले गए नौ मैचों में से छह में उसे हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों का पिछला मुकाबला मार्च 2021 में हुआ था, जो 1-1 से ड्रॉ रहा था। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top