Breaking News
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

अज्ञात हमलावरों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, कार व मोबाइल गायब 

अज्ञात हमलावरों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, कार व मोबाइल गायब 

सोनीपत। गांव रूखी के पास देर रात अज्ञात हमलावरों ने हरियाणा पुलिस के मुख्य सिपाही की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव आधी रात के बाद गोहाना-रोहतक रोड स्थित गांव रूखी में नीलकंठ ढाबा के पास मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर भिजवाया है। पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। रोहतक के गांव जसिया निवासी कर्मबीर ने बताया कि उनका चचेरा भाई प्रमोद हरियाणा पुलिस में कार्यरत था। वह मोहाना थाना में बतौर मुख्य सिपाही नियुक्त था।

बताया गया है कि प्रमोद सोमवार रात को 11 बजे अपनी कार में सवार होकर थाने से निकले थे। परिवार को देर रात भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी से सूचना मिली कि प्रमोद की गोली मारकर हत्या की गई है। वह अपने परिजनों सहित रूखी गांव के पास पहुंचे तो उनके भाई का शव का सड़क किनारे पड़ा मिला। उनके भाई की किसी अज्ञात ने गोली मारकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि प्रमोद की कार व मोबाइल भी गायब है। पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि रात साढ़े 12 बजे शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर जांच की तो जेब से पुलिस का पहचान पत्र मिला। जिससे प्रमोद की पहचान हो गई। एसीपी सोमबीर व पुलिस के अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की टीमों को हमलावरों का सुराग लगाने के लिए लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top