Breaking News
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक

प्रदेश की स्पोर्ट्स लिगेसी पॉलिसी जल्द लागू होगी – रेखा आर्या

प्रदेश की स्पोर्ट्स लिगेसी पॉलिसी जल्द लागू होगी – रेखा आर्या

नेशनल गेम्स के बाद का लिगेसी प्लान तैयार

ट्रेनिंग के अलावा 1300 करोड़ के खेल ढांचे की देखभाल भी अकादमी करेंगी

देहरादून। जल्द ही हमारे प्रदेश में 23 खेल अकादमी वजूद में आने वाली हैं जो हर साल 920 एलीट एथलीट तैयार करेंगी जबकि हर अकादमी में 1000 वॉक इन एथलीट भी तैयारी कर सकेंगे। नेशनल गेम्स के दौरान सरकार ने जिस लिगेसी प्लान की घोषणा की थी उसकी रुपरेखा तैयार कर ली गयी है।

खेल मंत्री रेखा आर्या के कैंप कार्यालय में खेल विभाग के अ​​धिकारियों के साथ आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गयी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नेशनल गेम्स की तैयारी के समय प्रदेश में खेल के बुनियादी ढांचे में कुल 517 करोड रुपए की लागत से विभिन्न स्टेडियम तैयार किए गए थे। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल कराने के लिए कुल 31 खेल विधाओं में तकरीबन 94 करोड रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल उपकरण भी खरीदे गए थे। इस सब को मिलाकर फिलहाल प्रदेश के खेल विभाग के पास लगभग 1300 करोड रुपए की परिसंपत्तियां जमा हो गई है इन सभी परिसंपत्तियों की देखभाल और इनके संचालन के लिए यह लिगेसी प्लान तैयार किया गया है।

इसके तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कुल 23 खेल अकादमी बनाई जाएंगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन अकादमियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुख्य कोच और जूनियर कोच तैनात होंगे। साथ ही स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, फिजियोथैरेपिस्ट, कंडीशनिंग कोच, डाइट स्पेशलिस्ट और साइकाइटि्रस्ट भी तैनात किए जाएंगे । यह सभी प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए तैयार होने में मदद करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि लिगेसी प्लान को जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में विशेष सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, अजय अग्रवाल, संजीव पौरी आदि मौजूद रहे।

शुरू होगा फिट उत्तराखंड मूवमेंट

प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया अभियान से प्रेरणा लेकर उत्तराखंड में भी इसी तरह का फिट उत्तराखंड मूवमेंट शुरू करने की तैयारी है। इसे भी खेल विभाग के लिगसी प्लेन का हिस्सा बनाया गया है। इसमें दूर-दूर के गांव और कस्बों के लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें नियमित रूप से खेलों में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश भर के 18000 स्कूल कॉलेज के खेल मैदानों का इस्तेमाल किया जाने की योजना है। बताया गया है कि स्कूल टाइमिंग के बाद के घंटों में यहां खेलकूद की गतिविधियां आम जनता के लिए नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top