Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

टिहरी के साकनी धार में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

टिहरी के साकनी धार में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

टिहरी। साकनी धार के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी ने दी जिसके बाद रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ उपनिरीक्षक नीरज चौहान अपनी एसडीआरएफ टीम के साथ तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम लगभग 200 मीटर गहरी खाई में रस्सी की सहायता से उतरकर पिकअप वाहन से व्यक्ति के शव को किसी तरह निकाला और पुलिस को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन ऋषिकेश से सब्जियां लेकर श्रीनगर मार्ग पर जा रहा था तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति ने तुरंत वाहन से सड़क पर कूद कर अपनी जान बचा ली लेकिन दूसरा व्यक्ति वाहन सहित गहरी खाई में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जब एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची तब तक पिकअप में सवार व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। गहरी खाई में जाकर टीम ने स्ट्रेचर से शव को बाहर निकाला। मृतक का ना अभिषेक रावत (22 वर्ष ) बताया जा रहा है जो जामनी खाल टिहरी गढ़वाल का निवासी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top