Breaking News
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज

देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35-ए समाप्त करने और 500 साल पुराने अयोध्या विवाद को सुलझा कर वहां भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण करवाने के अलावा राजनीतिक, कूटनीतिक मामलों में दुनिया को भारत का लोहा मनवा कर एक शक्तिशाली लीडर होने का एहसास करवाया है। आज प्रत्येक भारतवासी को इस बात का गर्व है कि उनका लीडर नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे ताकतवर लीडरों में से एक हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्य प्रदेश स्थित विदिशा लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में विदिशा शहर में रविवार को आयोजित विशाल रोड शो के पश्चात आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर मौकों पर अपनी छवि को बदलकर नई पहचान स्थापित करने वाले बड़े जनाधार वाले नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान किसी परिचय के मौहताज नहीं है। पांव-पांव वाले भैया और मामा को आज हर देशवासी जानता है।

भाजपा के स्टार प्रचारक महाराज ने कहा कि विदिशा से अपनी राजनीति की शुरूआत करने वाले शिवराज तीन दशक के बाद एक बार फिर से विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। 1991 में उन्होंने पहली बार विदिशा से लोकसभा का चुनाव जीता था। तब उनकी छवि पांव-पांव वाले भैया की थी। मगर 2005 में जब वे पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो अपने काम की बदौलत उनको एक नई पहचान मिली। उनकी लाडली लक्ष्मी जैसी योजना से मध्यप्रदेश राज्य की देश में एक अलग पहचान बनी। बाद में कई राज्यों ने उनकी इस योजना को अलग-अलग नामों से लागू किया। शिवराज ने प्रदेश में महिला केंद्रित कई योजनाओं की शुरुआत की। बालिकाओं की शिक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं ने उन्हें मामा के रूप में नई पहचान दी। इसलिए ऐसे विशाल व्यक्तित्व को हमें भारी मतों से विजयी बनाना है।

उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यह मात्र संकल्प पत्र ही नहीं है यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी का भी दस्तावेज है। मोदी सरकार ने अब तक देश की गरीब जनता के लिए चार करोड पक्के घर बनाकर दिये हैं और अब हमने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से तीन करोड घर और बनाने का संकल्प लिया है। हम अपने संकल्प पत्र के माध्यम से रेलवे में नई पटरियां, नई बन्दे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों और विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने की गारंटी देते है।

रोड़ शो और जनसभा के दौरान जिला अध्यक्ष (विसिधा) राकेश जादौन, जिला अध्यक्ष (भोपाल) सुमित पचोरी, लोकसभा प्रभारी सीताराम यादव, लोकसभा संयोजक रामपाल सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top