Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

‘120 बहादुर’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी, फिल्म ने चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

‘120 बहादुर’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी, फिल्म ने चार दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

फरहान अख्तर स्टारर युद्ध पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज़ के चौथे दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए जूझती दिखाई दे रही है। सोमवार को  फिल्म की कमाई केवल 1.40 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जबकि रविवार को इसे 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन मिला था। शुरुआती चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई 11.50 करोड़ रुपये तक पहुंची है, जो इसके शुरुआती ट्रेंड को कमजोर संकेत दे रही है।

फिल्म के प्रदर्शन को लेकर ट्रेड विश्लेषक चिंतित हैं, क्योंकि शुरुआती कलेक्शन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘120 बहादुर’ लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत में तैयार की गई है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इसका यह स्लो रिस्पॉन्स निर्माताओं के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

रजनीश घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1962 में भारत और चीन के बीच हुई रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। फिल्म में फरहान अख्तर के साथ राशि खन्ना, विवान भतेना, एजाज खान, स्पर्श वालिया और अंकित सिवाच जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।

कहानी, संगीत और एक्शन के बावजूद फिल्म अभी तक बड़े स्तर पर दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही है। आने वाले कुछ दिन फिल्म की किस्मत तय करने में अहम साबित होंगे।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top