Breaking News
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

औली से गौरसों बुग्याल तक रोपवे हेतु सर्वे कराया जाये- महाराज

गूंजी को पर्यटन गर्तव्य के रूप में विकसित करने पर जोर

देहरादून। पर्यटन मंत्री एवं अध्यक्ष, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा के पश्चात् बोर्ड सदस्यों का मनतव्य प्राप्त किया गया।उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 23वीं बोर्ड बैठक में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (समूह ‘क’ और ‘ख’)‌ सेवानियमावली-2013 में‌ संशोधन किये जाने का प्रस्ताव पारित करने के साथ-साथ वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित साहसिक पर्यटन के ईवेन्ट कलैण्डर का अनुमोदन प्रदान किया गया।

श्री जागेश्वर धाम, महासू देवता, ओम‌ पर्वत,‌ मुनस्यारी, जादौन एवं टिम्बरसैण आदि के सुनियोजित विकास के सम्बन्ध में हो रहे कार्यों से बोर्ड को अवगत कराया गया।‌ चंपावत में 10 प्रमुख नौलो के सुधार एवं पर्यटन के दृष्टि से विकसित किये जाने हेतु अग्रेत्तर दस्तावेजीकरण (Documentation), मानचित्र और डी०पी०आर० गठन की कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया केदारनाथ एवं बद्रीनाथ की भांति गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम का Tourism destination प्लान तैयार किये जाने हेतु कन्सलटैन्ट का चयन कर अग्रेत्तर कार्यों के सम्बन्ध में बोर्ड को अवगत कराया गया। प्रमुख पर्यटक स्थलों जैसे ऋषिकेश, नैनीताल में ठंडी सड़क आदि में डेस्टिनेशन (illumination) के बारे में चर्चा की गई। कार्मिकों से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रमों आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बोर्ड बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि पिथौरागढ़ के गूंजी में महार्षि वेदव्यास की मूर्ति स्थापित कर एक पर्यटन गर्तव्य के रूप में विकसित किया जाये। गुड़गांव स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स की तर्ज पर थीम पार्क विकसित करने पर विचार किया जाये। औली से गौरसों बुग्याल तक रोपवे निर्माण हेतु सर्वे कराया जाये। राज्य के प्रमुख मार्गों पर इलैक्ट्रीक वाहनों हेतु चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाये।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि राज्य में स्थित प्रमुख पुलों से बंजी जम्पिंग की सभावनाओं पर कार्य किया जाये। एस्ट्रो टूरिज्म हेतु Sleep under the Skies की संकल्पना कर कार्यक्रम बनाया जाये। पर्यटन के क्षेत्र में रिसर्च एण्ड डेवल्पमेन्ट तथा कौशल विकास पर बोर्ड द्वारा सुदृढ़ रणनीति तय की जाये। परितयक्त पुलों पर पर्यटकों हेतु विभिन्न सुविधाओं के विकास पर कार्य किया जाये।

पर्यटन मंत्री द्वारा विभाग द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गयी तथा सभी अधिकारियों को उत्तराखण्ड को पर्यटन प्रदेश बनाने हेतु विभिन्न नीतियों तथा एक नई सोच के साथ कार्य करने के लिये प्रेरित किया। बैठक में सचिव पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुर्वे सहित पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारिगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top