Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ उपचुनाव प्रचार में विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क, लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ उपचुनाव प्रचार में विभिन्न गांवों में किया जन संपर्क, लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की

मंत्री बोले – डबल इंजन सरकार द्वारा केदारनाथ में संचालित विकास यात्रा उपचुनाव की साक्षी बनेगी और भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल प्रचंड बहुमत से विजयी होंगी

केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कायाकल्प को कोई भी नहीं भूल सकता – गणेश जोशी

केदारनाथ उप चुनाव एक तरफा, भाजपा की प्रचंड जीत निश्चित – गणेश जोशी

रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आज अगस्त्यमुनि के सन ग्राम पंचायत, दरम्वाड़ी, स्यूंड ग्राम पंचायत, चौकी वर्सिल गांव में सूक्ष्म सभाएं और जनसंपर्क कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि दुर्भाग्यवंश हमें इस उप चुनाव में जाना पड़ा स्व. विधायक शैला रानी रावत जी हमेशा ही अपने क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रही। उन्होंने कहा कि स्व.शैला रानी रावत कि आकांक्षाओं और कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए केदारनाथ से भाजपा ने आशा नौटियाल को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शैला रानी रावत के प्रति केदारनाथ वासियों का लगाव और स्नेह साफ नजर आ रहा हैं। उन्होंने केदारनाथ की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 20 नवम्बर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को अपना अमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजय बनाकर स्व. शैला रानी रावत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार लगातार जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कायाकल्प को कोई भी नहीं भूल सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार केदारनाथ धाम के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा केदारनाथ में संचालित विकास यात्रा इस उपचुनाव की साक्षी बनेगी और भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को केदारनाथ की जनता अधिक मतों से विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा का चुनाव एक तरफा है और भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चितभाई। जन संवाद के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर मंडल संयोजक गंभीर सिंह, विक्रम पेलडा, चंडी प्रसाद सेमवाल, विकास नौटियाल, हिमांशु दरमोड़ा, जगमोहन रावत, सचेंद्र रावत, हेमंत बर्तावल, ग्राम प्रधान अरविंद डिमरी, उमेद सिंह, पुष्पा सेमवाल, धनेश्वरी देवी, ऊषा चमोला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top