Breaking News
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक
बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने जांचा जिला कारागार के बंदियों का स्वास्थ्य

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने जांचा जिला कारागार के बंदियों का स्वास्थ्य

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा जिला कारागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन,ब्लड प्रैशर की हुईं निःशुल्क जांचें

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा जिला कारागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग के डॉ0 तरूण बेठा व डॉ0 तनबीर मोहम्मद, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉं0 दिव्या अग्रवाल, त्वचा रोग विभाग के डॉं0 एस0डी0एस0 रावत, हड्डी रोग विभाग के डॉ0 जितेन्द्र सिंह चौहान, नेत्र रोग विभाग के डॉ0 अमनजोत सिंह ने कैदी रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन,ब्लड प्रैशर की निःशुल्क जांचें भी हुई। शिविर का 261 पुरूष व महिला कैदी रोगियों ने लाभ उठाया।

शिविर को सफल बनाने में अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी सुहेब खान, जेल प्रभारी दधी राम मौर्या, जेलर पवन कुमार कोठारी व जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अंकित गुसांई का विशेष योगदान रहा। जिला कारागार प्रबन्धन ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मानवता की सेवा किये जाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के अपनी गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं से लोगों की सेवा करने के संकल्प के लिए अस्पताल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top