Breaking News
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

प्रयागराज पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परिवार संग प्रयागराज त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और मां गंगा, यमुना और सरस्वती को नमन किया। संगम तट पर पूजा-अर्चना के बाद मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन संगम में डुबकी लगाना अत्यंत पुण्यदायी है। यह केवल स्नान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव है। उन्होंने संगम को धर्म और संस्कृति का संगम स्थल बताते हुए कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का भव्य प्रतीक है, जो पूरे विश्व को शांति और आध्यात्मिक संदेश देता है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता की सराहना करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और स्नान का अवसर मिल रहा है। उन्होंने संत महात्माओं का आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संगम में उमड़े श्रद्धालुओं को देखकर मंत्री ने कहा कि यह भारत की सनातन संस्कृति की जीवंतता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का सबसे बड़ा उत्सव है।
इस दौरान उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री डा0 धन सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने भी सपरिवार संगम में स्नान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top