Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

भाकियू एकता शक्ति के अध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

भाकियू एकता शक्ति के अध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
मई में विराट किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को करेंगे सम्मानित 
यूनियन के अध्यक्ष ने मातावाला बाग मामले पर असामाजिक तत्वों की घोर निंदा की
दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने श्री दरबार साहिब को दिया समर्थन
देहरादून। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा ने शुक्रवार को श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की और आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने श्री महाराज जी को श्री झण्डे मेले कुशलतापूर्वक सम्पन्न होने पर बधाई दी। सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने जानकारी दी कि भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड मई में होने वाले विराट किसान महोत्सव में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को सम्मानित करने जा रहे है। बहुत शीघ्र श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि संकार द्वारा किसानों के लिए किसान मेला व जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
शुक्रवार को किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को श्री महाराज जी का छायाचित्र सप्रेम भंेट किया। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखण्ड से जुड़े किसान भाइयांे की ओर से श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति को श्री झण्डे जी मेले के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने मातावाला बाग पर चिंता जाहिर करते हुए असमाजितक तत्वों की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब विश्व की महान संस्थाओं में से एक है। श्री दरबार साहिब पर लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने कहा कि वह श्री दरबार साहिब के पक्ष में हैं। उनका परिवार सहारनपुर चैक के पास रहता है और वह बचपन से मातावाल बाग को देखते आ रहे है। कुछ लोगों ने मातावाला बाग को कूडाघर बना दिया था। अपने घरांे का कूडा भी यहीं डालते थे। मातावाला बाग को नशेडियों का अड्डा बना दिया था जिसको वर्तमान में श्री महाराज जी ने फलदार वृक्षों को लगाकर उसे सुन्दर व आकर्षक बना दिया है।
उन्होंने कहा कि श्री दरबार साहिब जैसे पूजनीय संस्था समाज के हर वर्ग के लोगांे को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। इस संस्थान के द्वारा सैकड़ों स्कूल, अस्पताल, मेडिकल काॅलेज, नर्सिंंग काॅलेज, पैरामेडिकल काॅलेज व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जनहित मंे काम कर रहे हैं। गरीबों के लिए कैंसर अस्पताल का कार्य अन्तिम चरण में है। ऐसे संस्थान के बारे में षडयंत्र उचित नहीं है।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का कृषि संकाय उत्तराखण्ड के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में परंपरागत व अत्याधुनिक तकनीक से कृषि में शोध हो रहे हैं। साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को परिशिक्षित भी किया जा रहा है समय-समय पर किसान मेला लगाकर किसानांे की आय, भूमि की उत्पादकता आदि पर जानकारी देकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।  लाइव स्टाॅक,  गौवंश कृषि से जोडकर कृषि को पुरातन पद्धति से जोड़कर वातावरण में गौवंश व गौमाता का संरक्षण करके किसानों की आय को बढ़ाए जाने पर महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड किसान और किसानी को बढ़ावा दिया जाना बेहद जरूरी है। इसलिए युवा कृषि वैज्ञानिकों को भी आगे आकर अपनी भूमिका निश्चित करनी होगी।
उधर दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने मातावाला बाग पर कब्जे की नियत से धार्मिक उन्माद व विद्धेष फैलाने वालों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने श्री दरबार साहिब को अपना पूरा समर्थन दिया है और कहा कि वह विश्व की अग्रणी समाजसेवी संस्था के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top