Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

धर्मपुर में महिला कांग्रेस का धरना- टूटी सड़कों और ओवरफ्लो सीवर के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

धर्मपुर में महिला कांग्रेस का धरना- टूटी सड़कों और ओवरफ्लो सीवर के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों, टूटी नालियों और ओवरफ्लो हो रहे सीवर की गंभीर समस्याओं को लेकर लोक निर्माण कार्यालय निकट कारगी कबाड़ी बाजार धर्मपुर का घेराव, तालाबंदी कर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ब्राह्मण वाला, दून यूनिवर्सिटी मार्ग, बंजारावाला, मथुरावाला, केदारपुर, दीपनगर और आईएसबीटी की आंतरिक सड़कों सहित कई वार्डों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन हालातों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन का जीवन संकट में है। वहीं टूटी नालियों और ओवरफ्लो सीवर के कारण जलभराव, गंदगी और बदबू ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है।

ज्योति रौतेला ने कहा, यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक जी ने धर्मपुर विधानसभा की सड़कों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया और जिन सड़कों में थोड़ा काम भी हुआ गुणवत्ता विहीन हुआ है यह केवल विकास की विफलता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अगर विभाग ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही नहीं की, तो महिला कांग्रेस जनहित में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

महिला कांग्रेस ने विभाग से मांग की है धर्मपुर विधानसभा की समस्त क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत की जाए, नालियों की सफाई और पुनर्निर्माण हो, ओवरफ्लो सीवर की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, नियमित निरीक्षण और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि यदि समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, तो क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महासचिव पुष्पा पंवार, महासचिव सुशीला शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री, नवीन छेत्री, आदर्श, बबलू पंवार, आलोक मेहता,लीला रावत, मोहन गुरुंग, पुनीत चौधरी शाहिद जमाल अहमद, तेग बहादुर समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top