Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

इन्दिरेश अस्पताल ने रुड़की में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन

इन्दिरेश अस्पताल ने रुड़की में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन
कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रुड़की वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रुड़की में आयोजित हुआ विशाल शिविर 
मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने किया शिविर का शुभारंभ
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रुड़की में शनिवार को कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 1518 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में रुड़की के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा, विधायक रुड़की, विशिष्ट अतिथि अनीता अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रुड़की, विशिष्ट अतिथि डॉ मधु सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि विवेक चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता एवम् डॉ पंकज कुमार गर्ग, वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आमजन को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने रुड़की क्षेत्र में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया। इसके लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सीनियर विशेषज्ञों ने आमजन की समस्याओं को जाना और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबन्धन ने आग्रह किया कि भविष्य में भी रूड़की में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समय समय पर आयोजित किए जाएं।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय रहते कैंसर का उपचार शुरू करने से बीमारी को बढ़ने से काफी हद तक रोका जा सकता है। इसलिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कई उदाहरणों को रेखांकित कर कैंसर के उपचार व रोकथाम की जानकारी को सांझा किया। उन्होंने देश के कई राज्यों सहित उत्तराखण्ड को रेखांकित करते हुए कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या पर भी गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कैंसर जागरूकता ही कैंसर से सबसे पहला बचाव है। उन्होंने कई ऐसे उदाहरण पेश किए जिसमें कैंसर जागरूकता होने पर कई मरीजों को कैंसर की प्रथम स्टेज पर ही डायग्नोसिस हो गया और मरीज की जान बचाई गई। उन्होंने आहवाहन किया कि आप सभी अपने आस पास इस बात की जानकारी दें कि यदि किसी भी व्यक्ति में कैंसर का कोई लक्षण दिखाई दे तो वह कैंसर विशेषज्ञ से तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। अपने व्याख्यान में उन्होंने कैसर के लक्षण, उपचार, आधुनिक तकनीकों एवम् रोकथाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की।
विशिष्ट अतिथि अनीता अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, रुड़की ने कहा कि कैंसर जागरुकता के प्रति समाज का ध्यान आकर्षित किया जाना बेहद जरूरी है। कैंसर के बढ़ते मामले चौंकाने वाले हैं। इसलिए सभी को कैंसर के प्रति जनजागरूकता मुहिम में अपनी भूमिका निश्चित करनी चाहिए। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा शुरू की गई पहल की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ मधु सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा एवम् विवेक चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रुड़की एवम् श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हरिद्वार के छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों व स्टाफ ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की। मंच संचालन सिमरन अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक प्रदीप कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रुड़की, शिप्रा गुप्ता, बिशम्बरी रावत, रूपेश गैरोला, संजीव कुमार त्यागी एवम् अनिल कुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में कैसर विशेषज्ञ डॉ पंकज कुमार गर्ग, न्यूरोलोजिस्ट डॉ. हिमांशु कुकरेती, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. जयकृत चौधरी, आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ अर्चना टण्डन, मेडिसिन विभाग से फिजीशियन डॉ शुभम चौधरी एवम् डॉ विभा शाह, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया, शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शिप्रा चौहान, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण मन्हास, नेत्र रोग विभाग से डॉ पलाश बाउरी, मनोरोग विभाग से डॉ आस्था जैन, हड्डी रोग विभाग से डॉ माहित कुमार, दंत रोग विभाग से डॉ मोनिका रावत, फिजियोथैरिपिस्ट डॉ रविन्द्र सिंह ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रैशर जॉच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, दिनेश रतूड़ी, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top