Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, 15 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा बिजरानी जोन

वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, 15 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा बिजरानी जोन

15 नवंबर से खुलेंगे अन्य गेट, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल सफारी सीजन की शुरुआत को लेकर वन विभाग ने कमर कस ली है। कार्बेट टाइगर रिजर्व (CTR) में सफारी मार्गों की मरम्मत और वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विभाग ने घोषणा की है कि 15 अक्टूबर से बिजरानी जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं अन्य गेट 15 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगें।

वन विभाग के अनुसार, इस बार मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से वन मोटर मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में पुलियों, सड़कों और फॉरेस्ट रेस्ट हाउस की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक साकेत बडोला ने बताया कि बिजरानी गेट के खुलने से पहले सभी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

कार्बेट टाइगर रिजर्व हर साल साढ़े तीन लाख से अधिक देशी-विदेशी सैलानियों को आकर्षित करता है। यहां छह प्रमुख गेटों के माध्यम से डे सफारी की सुविधा उपलब्ध है, वहीं नाइट स्टे की व्यवस्था भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो रेंज में भी इस सीजन से नाइट स्टे की नई सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। डीएफओ तरुण एस के अनुसार, वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और ऑनलाइन बुकिंग भी जल्द शुरू की जाएगी। वहीं, राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोसे ने बताया कि बरसात से क्षतिग्रस्त वन मार्गों की मरम्मत का काम जारी है, और 15 नवंबर के बाद पर्यटकों के लिए सफारी खोली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top