Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीजीपी ने आयोजित की बैठक

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीजीपी ने आयोजित की बैठक

देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीजीपी अभिनव कमार ने आज वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से पुलिस मुख्यालय में सभी परिक्षेत्र प्रभारियों और जनपद प्रभारियों के साथ बैठक आय़ोजित की।

बैठक में डीजीपी ने अधिकारयों से निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों का सही से पालन कराया जाए। डीजीपी ने कहा कि चुनाव के दौरान जितनी पुलिस फोर्स की आवश्यकता है उसे पहले ही पूरा कर लिया जाए साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार Vulnerability Mapping कर Critical Polling Station का निर्धारण कर लिया जाये।

डीजीपी ने यह भी निर्देश दिया कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस बल पूरी तरह से प्रशिक्षित हो। साथ ही अधिकारियों के स्थानान्तरण किये जा चुके है या नहीं उसे सुनिश्चित कर तत्काल उस जनपद/इकाई से कार्यमुक्त कर दिया जाए।

धरना प्रदर्शन से बचाव
बैठक में डीजीपी ने यह भी कहा कि अगर चुनाव के दौरान कोई धरने प्रदर्शन होने वाले है तो उनसे पहले ही बात कर शान्तिपूर्वक प्रदर्शन जिए जानें की सलाह दी जाए साथ ही सड़क जाम करने वालो के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्यवाही भी की जाए। उन्होंने कहा कि चुनावी रैलियों में सुरक्षा व्यवस्थी मजबूक होनी चाहिए।

डीजीपी ने हाल ही में राज्य में UCC बिल पास होने के कारण मुख्यमंत्री धामी के जनपदों में प्रस्तावित चुनावी रैलियों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और सूरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने का निर्देश दिया।

बैठक में उत्तराखण्ड ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, कृष्ण कुमार वी0 के0, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम, पी रेणुका देवी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, सुखबीर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अभिसूचना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top