Breaking News
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत

पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश

पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश

होटल-रेस्तरां में बढ़ेगी जांच

नैनीताल। पर्यटन सीजन के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और प्रवर्तन गतिविधियों की समीक्षा की गई।

बैठक में खाद्य नमूनों के संग्रह, प्रयोगशाला परीक्षण, लाइसेंस एवं पंजीकरण की स्थिति, खाद्य प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई तथा स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने विभागीय कार्यों की प्रगति से समिति को अवगत कराया।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन को देखते हुए होटल, रेस्तरां और अन्य सार्वजनिक खाद्य प्रतिष्ठानों से अधिक संख्या में खाद्य नमूने लिए जाएं। साथ ही खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस और पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा नियमित निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने लंबित प्रयोगशाला रिपोर्टों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन मामलों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, उनमें शीघ्र विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा अस्वच्छ वातावरण में खाद्य सामग्री तैयार करने, बिना लाइसेंस कारोबार संचालित करने, भ्रामक लेबल वाले उत्पाद बेचने तथा नकली या निम्न गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जनपद में खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। आम नागरिकों और पर्यटकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य) अजय सिंह रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीनाक्षी बिष्ट, औषधि निरीक्षक अर्चना उप्पल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top