Breaking News
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी

‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

एक्शन और रोमांच के प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, खूनखराबा और थ्रिलिंग सीन देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों को पहले मिनट से ही बांधकर रख देते हैं। इसके अंदाज और एक्शन की शैली कहीं न कहीं ‘एनिमल’ और ‘मार्को’ जैसी फिल्मों की याद दिला रही है।

खूबसूरत फिल्मी डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन
ट्रेलर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है, जिसमें कहा जाता है: “लव स्टोरी तो बहुत सुनी थीं, देखी थीं। लेकिन ऐसी एक्शन-पैक्ड लव स्टोरी पहली बार देखी है।” इसके बाद संजय दत्त की एंट्री होती है, जो खून से लथपथ सफेद कोट-पैंट में नजर आते हैं। 3 मिनट 41 सेकंड के इस ट्रेलर में दिलचस्प फिल्मी डायलॉग्स के साथ-साथ हाई-एड्रेनालिन एक्शन और रोमांचक खूनखराबा दिखाया गया है। ट्रेलर में यह भी बताया गया है कि टाइगर श्रॉफ का किरदार रॉनी मानसिक तनाव और हैलोसिनेशन (मतिभ्रम) से ग्रसित है।

फिल्म की बाकी कास्ट और एक्शन सीन
ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के अलावा सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, हरनाज कौर संधू और सौरभ सचदेवा जैसी कास्ट भी नजर आती है। कुछ सीन में टाइगर श्रॉफ नेवी ऑफिसर के रूप में दिखाई देते हैं, जबकि संजय दत्त खतरनाक विलेन के किरदार में अंधाधुंध खूनखराबा कर रहे हैं। इसके अलावा, सोनम बाजवा और हरनाज कौर संधू भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आती हैं।

बॉक्स ऑफिस टकराव
‘बागी 4’ का निर्देशन हर्षा ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। उसी दिन बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ भी दस्तक दे रही है, जिससे दोनों फिल्मों के बीच रोमांचक टकराव की संभावना बनी हुई है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top