Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर

टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर

 

टेलीविजन इंडस्ट्री की नौवें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग सामने आ गई है, जिसमें इस बार भी कुछ दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं। कई लोकप्रिय धारावाहिकों के बीच कड़ी टक्कर रही, लेकिन दर्शकों की पसंद के आधार पर कुछ शो ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। खास बात यह है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ लगातार शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, जबकि अन्य सीरियल्स की रैंकिंग में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

टीआरपी की ताजा सूची में पहले स्थान पर एक बार फिर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने कब्जा जमाया है। नौवें हफ्ते में इस शो को 2.1 की रेटिंग मिली है, जो पिछले हफ्ते के मुकाबले थोड़ी बढ़ी है। धारावाहिक में आ रहे नए मोड़ और ड्रामा दर्शकों को बांधे हुए हैं। शो में मुख्य भूमिका में स्मृति ईरानी नजर आ रही हैं, जिनकी वापसी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

दूसरे स्थान पर लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ रहा है। इस हफ्ते इस सीरियल की टीआरपी 1.9 दर्ज की गई है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली है। हाल ही में शो की कहानी में आए लीप और नए ट्रैक ने दर्शकों की दिलचस्पी को फिर से बढ़ा दिया है।

वहीं टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर ‘तुम से तुम तक’ ने जगह बनाई है, जिसे 1.7 की रेटिंग मिली है। चौथे स्थान पर ‘उड़ने की आशा’ रहा, जिसकी टीआरपी 1.6 दर्ज की गई। इसके अलावा ‘नागिन 7’ भी टॉप 5 में शामिल रहा, हालांकि इस बार इसकी रेटिंग में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और इसे 1.6 की टीआरपी के साथ पांचवां स्थान मिला।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top