Breaking News
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरसात थमते ही केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे धाम

बरसात थमते ही केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे धाम

अब तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन

रुद्रप्रयाग। बरसात के बाद अब केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार अब तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। अधिकतर श्रद्धालु जत्थों के साथ यात्रा पर निकल रहे हैं।

धाम में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे श्रद्धालु दर्शन के साथ-साथ हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी ले रहे हैं। बरसात के महीनों में जहां यात्रा की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई थी और प्रतिदिन मुश्किल से 5 हजार यात्री ही दर्शन कर पा रहे थे, वहीं अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है।

अगस्त माह में अतिवृष्टि और गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन के कारण यात्रा कुछ समय के लिए बाधित करनी पड़ी थी। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तीर्थयात्रा अस्थायी रूप से रोकी भी थी। अब जब मौसम खुल गया है, तो श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।

स्थानीय व्यापारी विनोद सेमवाल ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण में रौनक लौट आई है। बरसात के बाद पहाड़ियों की तलहटी में उगी हरी घास और बुग्यालों का सौंदर्य तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर रहा है। श्रद्धालु अब प्रकृति के बीच आस्था और अध्यात्म का संगम महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top