Breaking News
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री
अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री

मानसून में स्वच्छता और आपदा तैयारियों पर नगर निगम सख्त, नगर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मानसून में स्वच्छता और आपदा तैयारियों पर नगर निगम सख्त, नगर आयुक्त ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

देहरादून:  नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय (आईएएस) ने सोमवार को स्वच्छता व्यवस्था, जलभराव, नाला सफाई, डेंगू रोकथाम और मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी वार्ड में कूड़ा-करकट, जलभराव या गंदगी की स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रमुख और आंतरिक नालों की नियमित सफाई तथा सतत निगरानी के निर्देश दिए, ताकि वर्षा जल की निकासी बाधित न हो और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगर आयुक्त ने सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों (CSI) और सफाई निरीक्षकों (SI) को जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से नियमित रूप से वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने और प्रत्येक शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

डेंगू और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए सभी वार्डों में एंटी-लार्विसाइडल स्प्रे, फॉगिंग और स्रोत नियंत्रण अभियान नियमित रूप से चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों, निर्माण स्थलों, खाली प्लॉटों, टायरों और कूलरों जैसे संभावित लार्वा प्रजनन स्थलों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा नागरिकों को स्वच्छता और पानी का ठहराव रोकने के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मानसून के मद्देनजर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी QRT टीमों को पूरी तरह सक्रिय, प्रशिक्षित और आवश्यक उपकरणों से लैस रखा जाए, ताकि जलभराव, पेड़ गिरने, नाला अवरुद्ध होने या अन्य आपात स्थितियों में तत्काल राहत कार्य किया जा सके।

नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता, जनस्वास्थ्य और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में उप नगर आयुक्त तनवीर मारवाह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान सहित नगर निगम के सभी मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top