Breaking News
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख

रजत जयंती पर तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आज राष्ट्रपति मुर्मू हरिद्वार पहुंचेंगी

रजत जयंती पर तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आज राष्ट्रपति मुर्मू  हरिद्वार पहुंचेंगी

 हरिद्वार- उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रजत जयंती उत्सव की शुरुआत भव्य रूप में की जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी। राष्ट्रपति अपने प्रवास के दौरान हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

आज राष्ट्रपति मुर्मू हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी और विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। सुरक्षा एजेंसियों ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर व्यापक इंतज़ाम किए हैं।

तीन नवंबर को राष्ट्रपति देहरादून में आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम को वे नैनीताल स्थित राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। चौथे दिन वे कैंचीधाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन करेंगी और कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया है। वहीं, वायुसेना के चार हेलिकॉप्टर राष्ट्रपति के दौरे के लिए पहले से ही तैनात किए गए हैं।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के गुनियाल गांव स्थित भव्य सैन्यधाम का लोकार्पण करेंगे। इस धाम में वीर सैनिकों के पराक्रम को दर्शाने के लिए अत्याधुनिक म्यूजियम, थियेटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने तैयारियों का जायजा लेते हुए इसे उत्तराखंड के गौरव का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top