Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

अजय देवगन की मैदान को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

अजय देवगन की मैदान को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 10 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म

शैतान की अपार सफलता के अब अजय देवगन फिल्म मैदान में नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान अमित शर्मा ने संभाली है।ताजा खबर है कि सेंसर बोर्ड ने मैदान को यू/ए सर्टिफिकेट देकर हरी झंडी दिखाई है। इसका मतलब इस फिल्म को हर उम्र के लोग देख सकते हैं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों को किसी व्यस्क के साथ यह फिल्म देखनी होगी। यह फिल्म 3 घंटे, 1 मिनट और 30 सेकेंड लंबी होगी।

मैदान की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू हो चुकी है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माता हैं। प्रियामणि भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। मैदान ईद के खास मौके पर यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों का रुख करने वाली है और टिकट खिडक़ी पर इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से हो रहा है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मैदान के निर्माताओं को फिल्म में एक डिस्क्लेमर जोडऩे के लिए कहा गया है, जिसमें लिखा है कि यह फिल्म सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध सच्ची घटनाओं, महान फुटबॉल खिलाडिय़ों के विचारों और काल्पनिक तत्वों वाले लेखकों के शोध से प्रेरित एक काल्पनिक कृति है। साथ ही कहा गया है कि अस्वीकरण में यह भी लिखा होना चाहिए कि कुछ संवादों का उपयोग पूरी तरह से घटनाओं को नाटकीय बनाने के लिए किया गया है और यह फिल्म किसी अराजकता को भडक़ाने के लिए नहीं बनाई गई है।

वहीं फिल्म की कहानी के बारे में बात करें तो यह गुमनाम नायक सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी की झलक पेश करेगी, जिन्होंने अपना जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित कर दिया और भारत को बहुत गौरव दिलाया। उनकी जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कोच सैयद अब्दुल रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग को श्रद्धांजलि है, जिसमें 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में टीम की जीत को दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top