Breaking News
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

‘धुरंधर’ का नया गाना ‘गहरा हुआ’ रिलीज, रणवीर–सारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

‘धुरंधर’ का नया गाना ‘गहरा हुआ’ रिलीज, रणवीर–सारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘गहरा हुआ’ जारी कर दिया, जिसे रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। गाने में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

रणवीर–सारा की फ्रेश केमिस्ट्री ने खींचा ध्यान

लगभग 3 मिनट 50 सेकंड के गाने में दोनों कलाकारों का रोमांटिक सफर दिखाया गया है। वीडियो में दोनों पहले बाइक पर सैर करते दिखाई देते हैं, जिसके बाद मॉल में उनकी क्यूट केमिस्ट्री और क्लोज मोमेंट्स दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। विजुअल्स, लोकेशंस और म्यूजिक के कारण यह ट्रैक युवा दर्शकों के बीच तेज़ी से वायरल हो रहा है।

गाने की सिंगिंग और म्यूजिक की जमकर हो रही तारीफ

‘गहरा हुआ’ को अरिजीत सिंह और अरमान खान ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि इसके लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। संगीत शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। रिलीज के तुरंत बाद ही नेटिज़न्स ने अरिजीत की सिंगिंग की तारीफ करते हुए लिखा— “उनका दौर कभी खत्म नहीं होगा।”

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी ‘धुरंधर’

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ में एक मजबूत स्टारकास्ट नज़र आएगी, जिसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं।

फिल्म की कहानी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।
‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top