Breaking News
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल

कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल

कैंसर मरीजों के लिए वरदान बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी विभाग के तीन साल पूरे
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सोमवार को ऑन्कोलॉजी विभाग की तीसरी वर्षगांठ मनाई। कैंसर सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि तीन वर्षों के अनुभवकाल में बहुत से कैंसर मरीजों की समस्याओं को जानने समझने का अवसर मिला। कैंसर मरीजों को उपचार देने की यह सुखद यात्रा कैंसर सर्जरी विभाग की पूरी टीम के सहयोग से यूं ही चलती रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेन्द्र दास महाराज का आभार जताते हुए उन्हें पूरे विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कैंसर मरीजों ने अपने उपचार के अनुभव सांझा किए। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की कैंसर सेवाओं को कैंसर मरीजों के लिए जीवनदायिनी एवम्  वरदान बताया।
सोमवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में निरंतर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (सीएमई) का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान ने किया। कैंसर उपचार में प्रिसिजन मेडिसिन: टारगेट डिटेक्शन टू ट्रीटमेंट विषय पर आयोजित सीएमई कार्य्क्रम में कैंसर विशेषज्ञों ने अनुभव सांझा किए। प्रो. डाॅ आर.के वर्मा एवम् प्रो. डाॅ डिम्पल रैना की अध्यक्षता में आयोजित सीएमई में सर्जिकल और रेडियशन सर्जिकल और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग, डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. पल्लवी कौल और डॉ. रचित आहूजा ने संयुक्त रूप से संगठित किया। यह सत्र सभी उपस्थितजनों के लिए ज्ञान का प्रकाश स्तंभ साबित हुआ।
ऑन्कोलॉजी केयर में प्रिसिजन मेडिसिन की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित बातचीत में, प्रोफेसर डॉ. सीमा आचार्य, पैथोलॉजी विभाग की प्रमुख, एसजीआरआईएम-एचएस, और डॉ. हिमवंत रेड्डी, मेट्रोपोलिस से, ने मूल्यवान जानकारी साझा की।
डॉ. पंकज गर्ग ने अपने संबोधन में बताया कि ऑन्कोलॉजी विभाग ने अपने स्थापना के बाद से अब तक 4,500 से अधिक कैंसर रोगियों का इलाज किया है। उन्होंने विभाग की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया कि उत्तराखंड और आसपास के राज्यों के मरीजों को विश्व स्तरीय कैंसर उपचार सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। सीएमई कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर उपचार में निरंतर सुधार और उत्कृष्टता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश असपताल का यह ध्येय है कि उत्तराखंड और आसपास के राज्यों के कैंसर मरीजों को उत्कृष्ट कैंसर उपचार सुगमता से उपलब्ध करवाया जा सके। इसके लिए कैंसर सर्जरी विभाग की पूरी टीम कृतसंकल्पबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top