Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट, दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ उतरे कन्हैया कुमार

कांग्रेस ने जारी की अपने उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट, दिल्ली से मनोज तिवारी के खिलाफ उतरे कन्हैया कुमार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग तैयारियों के बीच कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। पार्टी ने अपनी ताजा लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली की तीनों सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं पंजाब में 6 और यूपी के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी और भोजपुरी सिनेमा में खूब नाम कमाने वाले मनोज तिवारी के खिलाफ अपना प्रत्याशी बनाया है। अब देखना यह है कि दिल्ली की जनता इस सीट पर किस उम्मीदवार को जीत दर्ज करवाएगी। पार्टी ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया है वहीं, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था। ताजा लिस्ट में कांग्रेस ने राज्य की 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। लिस्ट के मुताबिक, पार्टी ने जालंधर (एससी) सीट से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं अमृतसर सीट से गुरजीत सिंह औजला, भटिंडा सीट से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, फतेहगढ़ साहिब (एससी) सीट से अमर सिंह, पटियाला सीट से धर्मवीर गांधी और संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी की प्रयागराज सीट से उज्ज्वल रमन सिंह को टिकट दिया है। बता दें उज्जवल रमन सिंह रेवती रमन सिंह के बेटे हैं और वह समाजवादी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top