Breaking News
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन: नियम तोड़ने पर 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल

अंतरिम जमानत के बाद फिर जेल जाएगा केजरीवाल – मंत्री गणेश जोशी

अंतरिम जमानत के बाद फिर जेल जाएगा केजरीवाल – मंत्री गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली की करावल नगर विधानसभा में भाजपा को जिताने की अपील की

पानी की जगह शराब के ठेके खोले केजरीवाल ने- जोशी

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को दिल्ली में सादतपुर वार्ड और श्री राम कॉलोनी मंडल के करावल नगर विधानसभा के तुकमीरपुर, चांदबाग, यमुना विहार में उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन के आयोजित जनसभा बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा अरविन्द केजरीवाल जो कहता था हर घर में पानी दूंगा। लेकिन केजरीवाल ने पानी की जगह से शराब के ठेके खोल दिए और उसी में जेल चला गया। अभी अंतरिम जमानत पर है और फिर केजरीवाल जेल जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़कर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा अब दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है।

मंत्री ने कहा दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजनरी सोच पर मुहर लगाते हुए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट भाजपा रिकॉर्ड मतों से विजय होने जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा निश्चित रूप से जो अपार समर्थन और स्नेह जनता का मिल रहा है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करेगी।

इस अवसर पर सल्ट विधायक महेश जीना, दर्जाधारी कैलाश पंत, स्थानीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, निगम पार्षद नीता बिष्ट, मंडल मंत्री नवीन, मूलचंद,रवि मोहन, प्रमोद झा, जगदीश शर्मा, प्रवासी देवेश, मंडल अध्यक्ष काली चरण, आनंद पंत, मनीष जैन, कपिल,ज्योति, मोहन सिंह, सुनील भंडारी, गीता भंडारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top