Breaking News
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या
उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या

अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ डाले – मंत्री गणेश जोशी

अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ डाले – मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को जिताने की अपील की

नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुराड़ी विधानसभा के अमृत विहार नथुवाला और कमल विहार वेस्ट में आयोजित जनसभा को संबोधित किया और उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में उपस्थित जनता से मतदान की अपील की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विगत 10 वर्षो के कार्यकाल में देश में अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एक-एक कर देश के सभी मुद्दे हल हो गए। कश्मीर से 370 हट गई। तीन तलाक जैसा काला कानून खत्म हुआ।

अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा था। हमारे बच्चे भी वहां फंसे हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक फोन रूस के राष्ट्रपति को किया और एक फोन यूक्रेन के राष्ट्रपति को कहा कि जब भारत के बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकलें तो युद्ध थम जाए और भारत के बच्चे सुरक्षित निकल आएं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। ईमानदारी की सौगंध खाने वाला सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी निकला। उन्होंने कहा दिल्लीवासियों के उत्साह तथा विश्वास से साफ है कि दिल्ली की जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानसेवक चुनकर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने का मन बना लिया है।

इस अवसर पर महामंत्री भाजपा रामपुकार, संजीव चोरसिया, समाज सेवी आरसी बंसल, गुलाब सिंह राठौड़, राजीव गुप्ता, रतन जयसवाल, रेखा, अशोक गुप्ता, देवेंद्र, राकेश बंसल, मंडल अध्यक्ष किशनपाल, महामंत्री रामकुमार ठाकुर, रेखा रावत, जगमोहन बिष्ट, बबलू झा, राकेश शर्मा, हरीश शर्मा, उमेश गुप्ता, दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top