Breaking News
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

यूपी और मध्य प्रदेश सरकार का अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान- पुलिस और पीएसी में मिलेगा आरक्षण

यूपी और मध्य प्रदेश सरकार का अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान- पुलिस और पीएसी में मिलेगा आरक्षण

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार ने  अग्निवीरों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्णय लिया है कि दोनों राज्यों में अग्निवीरों को पुलिस सेवा और प्रादेशिक सशस्त्र बल (PAC) में आरक्षण मिलेगा।

यूपी में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि अग्निवीर अपनी सेवा पूरी करने के बाद यदि वापस आते हैं, तो यूपी सरकार उन्हें पुलिस सेवा और पीएसी में प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा देगी। इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ (CISF) और बीएसएफ (BSF) में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की थी।

अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में उत्साह
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान कहा, “अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में उत्साह है। 10 लाख अग्निवीर भारतीय सेना में अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं। कुछ राजनीतिक दलों के लिए अपनी राजनीति देश से बड़ी हो गई है। वे देश की कीमत पर राजनीति करना चाहते हैं।”

विपक्ष पर निशाना
योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष का काम प्रगति में रुकावट डालना, अनावश्यक व्यवधान पैदा करना और लोगों को भड़काना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर भी गुमराह करने का प्रयास किया है। “हमें प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार के सेना रिफॉर्म्स के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढ़ना चाहिए।”

कारगिल विजय दिवस पर बधाई
सीएम योगी ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर वीर नारियों और परिवारों को सम्मानित किया और कहा कि जिन परिवारों ने कारगिल युद्ध में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वह गहरी संवेदनाएं और सम्मान प्रकट करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की पहचान किसी एकाधिकार करने वाले देश की नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top